Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में भाभी की हत्या का आरोपी जेठ गिरफ्तार:जमीनी विवाद में मारी थीं 2 गोलियां, पति की 2 महीने पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के हसनपुर मसूरी गांव में भाभी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी परविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते अपनी भाभी अंकिता की हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह बरामदगी मामले की जांच में अहम मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, अंकिता अपने छोटे भाई की पत्नी थीं। दो महीने पहले सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह विधवा हो गई थीं। पति की मौत के बाद से ही अंकिता और उनके जेठ परविंदर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामूली कहासुनी के बाद मारीं 2 गोलियां बताया गया है कि घटना वाले दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर परविंदर ने अंकिता को दो गोली मार दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाली प्रभारी बोले- जांच जारी खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हनुमान मंदिर संगमोहाल से आधी रात बाद निकली यात्रा; जगह-जगह पुष्पवर्षा-जलपान की व्यवस्था
    Next Article
    उन्नाव में 28 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की बेटी है; मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment