Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हनुमान मंदिर संगमोहाल से आधी रात बाद निकली यात्रा; जगह-जगह पुष्पवर्षा-जलपान की व्यवस्था

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा आधी रात के बाद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर भगवा रंग और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और आचार्य अगस्त्य द्विवेदी व बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ हुई। इस अवसर पर श्रीद्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र एवं श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट, सुन्दरवन भदोही की पीठाधीश्वर साध्वी राजलक्ष्मी भी मौजूद रहीं। साध्वी राजलक्ष्मी बोलीं- श्रीराम से मिलती है आदर्श जीवन की प्रेरणा साध्वी राजलक्ष्मी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं। उनके जीवन से समाज को मर्यादा, धर्म और आदर्शों के पालन की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को सनातन आस्था का प्रतीक बताया। VHP बोली- जिले की यात्रा अब ऐतिहासिक स्वरूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि पूरे देश में रामोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर की यह शोभायात्रा अब ऐतिहासिक स्वरूप ले चुकी है, जिसमें पूरा नगर रामभक्ति में सराबोर नजर आता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। छोटे स्तर से शुरू हुई यात्रा, अब बनी आस्था का केंद्र पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत छोटे स्तर पर हुई थी, लेकिन अब यह लाखों रामभक्तों की आस्था का केंद्र बन चुकी है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष एवं शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राज माहेश्वरी ने की। वहीं प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तस्वीरें देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन-कफ-सिरप कांड के आरोपी के घर बजी पुलिस की डुगडुगी:30 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने की नोटिस की गयी चस्पा, जारी है NBW
    Next Article
    बागपत में भाभी की हत्या का आरोपी जेठ गिरफ्तार:जमीनी विवाद में मारी थीं 2 गोलियां, पति की 2 महीने पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment