Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में भाकयू (अखंड) का बागपत में संगठन विस्तार:डॉ. इरफान अली जिमाना के ग्राम अध्यक्ष नियुक्त, 15 नए सदस्य जुड़े

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में भारतीय किसान यूनियन (अखंड) ने अपने संगठन का विस्तार किया। इस दौरान डॉ. इरफान अली को ग्राम जिमाना का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गौरीपुर मोड़ पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कसाना के आदेशानुसार संपन्न हुआ। जिला संगठन मंत्री दिलशाद खान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सचिव इस्लाम अल्वी, अयूब ठेकेदार, कमल खान, वाजिद खान, राहु खान और जीशान खान सहित कई युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन विस्तार के तहत डॉ. इरफान अली को ग्राम जिमाना का अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ ही 15 नए सदस्यों ने भी भारतीय किसान यूनियन (अखंड) की सदस्यता ग्रहण की और समाज सेवा का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के विस्तार के साथ-साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होगी और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। वक्ताओं ने इस नियुक्ति को केवल ग्राम जिमाना तक सीमित न बताते हुए कहा कि यह पूरे जनपद में किसान एकता को मजबूती प्रदान करेगी। इससे किसानों की आवाज और अधिक सशक्त होकर प्रशासन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन "जय जवान, जय किसान" के नारों के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में पानी के टैंक में डूबकर मासूम की मौत:अतरौली के कायस्थान गांव में खेलते समय हुआ हादसा
    Next Article
    सोनभद्र में दो ट्रकों की टक्कर, आग लगी:दो की जिंदा जलकर मौत, एक घायल; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment