Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में ब्राह्मण बटुकों का सम्मान:पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने तिलक लगाकर किया सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत कस्बे स्थित पंचमुखी मंदिर में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा ने ब्राह्मण बटुकों का सम्मान किया। इस अवसर पर बटुकों को तिलक लगाकर वेद पुस्तक, तख्ती, थैला और फूलमाला भेंट की गईं। उन्हें भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि बटुकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बटुकों की सेवा और समर्पण की सराहना की। दीक्षित ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर जोर दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि ब्राह्मणों को समाज में सदैव पूजनीय स्थान मिला है। उन्होंने ब्राह्मणों के सम्मान को सभी के लिए हितकारी बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ब्राह्मण बटुकों का सम्मान किया था। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर पत्नी नम्रता पाठक के साथ 101 बटुकों को तिलक लगाया, उनका पूजन किया और फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया। इस कार्यक्रम में देव कुमार शर्मा, विजय पल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अमित भारद्वाज, दीपक शर्मा चिरंजी, पवन कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, फोनू शर्मा, सत्यनारायण शास्त्री, डॉ श्रवण भारद्वाज और डॉ राहुल प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 4709 छात्रों ने यूपी बोर्ड छोड़ी परीक्षा:127 केंद्रों पर 67803 अभ्यर्थी हुए एग्जाम में शामिल, शांतिपूर्ण संपन्न
    Next Article
    उन्नाव में दो कारों की टक्कर, आठ घायल:एक युवती की हालत गंभीर, लखनऊ से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment