Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर:रामलीला मैदान में बेहोश पड़े मिले, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना कांट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती ने कांट थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों बेसुध होकर मैदान में गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक और युवती दोनों की उम्र 19 साल है और वे कांट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। पिछले चार-पांच महीने से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कांट थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और युवती ने जहर खाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पुलिस ने पत्नी की हत्या में पति-ससुर जेल भेजे:कपड़े धोकर सुखाने को कहने पर गला घोंटा, पोस्टमार्टम से पुष्टि के बाद कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ की 48 छात्राओं ने किया संसद भ्रमण:12 ब्लॉकों से चुनी गईं छात्राएं,संसदीय प्रक्रिया और लोकतंत्र को करीब से समझा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment