Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में महिला ने पड़ोसन पर मारपीट का आरोप लगाया:एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सोनी का आरोप है कि पड़ोसन आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करती है। जब भी वह या उनके परिवार के सदस्य इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी महिला मारपीट पर उतारू हो जाती है और झगड़ा करने की कोशिश करती है। पीड़िता के अनुसार, कई बार मामूली बातों को लेकर भी विवाद खड़ा किया जाता है, जिससे उनका परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय स्तर पर समझौते का प्रयास भी किया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि विवाद बढ़ता ही गया। सोनी ने एसपी सूरज कुमार राय से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुटखे के विवाद दुकानदार पर तानी पिस्टल:पैसे मांगने पर बौखलाया, भौकाल के लिए लेकर घूमता था बंदूक
    Next Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट-शिक्षक समायोजन:समायोजन 3.0 पर हाईकोर्ट की मुहर, 131 याचिकाएं खारिज; लखनऊ बेंच में अब 19 फरवरी को करेगा सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment