Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला अग्निवीर भर्ती का आज पहला दिन:लखनऊ में यूपी-उत्तराखंड की 1,000 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ छावनी में बुधवार को महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली का पहला दिन कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित यह एकदिवसीय भर्ती रैली भारतीय सेना के रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के तहत कराई जा रही है। एएमसी सेंटर एंड कॉलेज में सुबह 4 बजे से रिपोर्टिंग भर्ती रैली लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश के अनुसार सुबह 04:00 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचीं और दस्तावेज़ सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन CEE पास करने वालों को मिला मौका इस भर्ती रैली में केवल वे अभ्यर्थी शामिल हुईं जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया था। चयनित अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर अलग से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। यह रैली उत्तर प्रदेश में आयोजित भर्ती श्रृंखला की छठी कड़ी है और इसमें दोनों राज्यों के सभी जिलों से लगभग 1,000 शॉर्टलिस्ट की गई महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा पहले दिन अभ्यर्थियों की लंबाई, शारीरिक मानक जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण कराए गए। सेना अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है तथा मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रैली नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी मूल दस्तावेज़ साथ लाने की अनिवार्यता थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत
    Next Article
    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समीक्षा बैठक:एमडी पीएन सिंह ने तय स्टॉप पर बस रोकने और दिन-रात प्रभावी जांच व्यवस्था के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment