Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत पुलिस लाइन में अंबेडकर जयंती का आयोजन:SP समेत अधिकारियों ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, केक काटा

    8 hours ago

    2

    0

    बागपत पुलिस लाइन परिसर स्थित कम्युनिटी हॉल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) बागपत सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर केक काटकर जयंती मनाई। पुलिस अधीक्षक ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समानता एवं भाईचारे का लिया संकल्प इस मौके पर सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला, जिसमें कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके समर्पण को रेखांकित किया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से की अपील अंत में, पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करें तथा बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:कानपुर सेन्ट्रल पर ट्रेन रूकी बच्ची को दिया जन्म, RPF महिला सिपाहियों और डाक्टर ने कराई डिलीवरी
    Next Article
    CSK vs KKR Pitch Report: चेपॉक की पिच पर किसका रहा है अब तक दबदबा, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment