Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:कानपुर सेन्ट्रल पर ट्रेन रूकी बच्ची को दिया जन्म, RPF महिला सिपाहियों और डाक्टर ने कराई डिलीवरी

    11 hours ago

    2

    0

    चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की समय रहते मदद कर सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। सोमवार को गाड़ी संख्या 12368 कानपुर सेंट्रल प्लेटफार्म पर पहुंची तो उसमें यात्रा कर रही एक महिला को लेबर पेन होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही RPF की “मेरी सहेली” टीम में तैनात महिला कांस्टेबल रश्मि सचान और विनीता तुरंत मौके पर पहुंचीं और महिला को सहारा दिया। सेन्ट्रल स्टेशन बने हेल्थ सेन्टर मधुराज हॉस्पिटल के डॉक्टर विवेक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रेन से उतारकर स्ट्रेचर के जरिए प्लेटफार्म नंबर एक पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला की पहचान सीता देवी (27) पत्नी मुन्ना रविदास, निवासी इब्राहिमपुर, नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। डिलीवरी के बाद प्राथमिक उपचार देने के पश्चात महिला को नवजात बच्ची के साथ बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द:गलत बिलिंग और तकनीकी गड़बड़ियों से उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    बागपत पुलिस लाइन में अंबेडकर जयंती का आयोजन:SP समेत अधिकारियों ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, केक काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment