Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत पुलिस लाइन में बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं:वामा सारथी ने प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए किया आयोजन

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत पुलिस लाइन में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनमें खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना था। इन प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबी कूद, जलेबी दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, रिले रेस और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। इस अवसर पर वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती शिवांगी राय, क्षेत्राधिकारी डॉ. सुकन्या शर्मा और वामा सारथी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती पल्लवी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप बेहतर अवसर प्रदान करना है। साथ ही, उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी इसका लक्ष्य है। इस आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा के चलते बिजनौर में 24-अगस्त को स्कूल बंद:12वीं तक के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश, डीएम ने दिए निर्देश
    Next Article
    अमेरिकी नागरिकों से ठगी की आरोपी महिला को जमानत:लखनऊ में पुलिस ने समिट बिल्डिंग से गैंग पकड़ा था, पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment