Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर:200 मीटर तक घसीटता ले गया, ड्राइवर भागने लगा तो लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। करीब 200 मीटर तक कार को घसीटता ले गया। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित कार मालिक और वहां मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गोंडा निवासी पीड़ित अनुराग सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी सफेद रंग की डिजायर कार में दो बुआ और चचेरा भाई भी सवार था। शाम करीब 5 बजे इंदिरा नहर के आगे शिखर ढाबा, अनौरा कला स्थित होंडा शोरूम के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर वीरेंद्र कुमार ने हादसे के बाद बचने और भागने के प्रयास में कार को करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर ट्रक से कूदकर भागने लगा लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ड्राइवर ने अनुराग सिंह के साथ हाथापाई की गाली-गलौज की और ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर भीड़ जुटने के बाद चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए और मामले को शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में बीबीडी इंस्पेक्टर रामसिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47.4°C पहुंचा:4 साल बाद अप्रैल में इतनी तपिश; 14 शहरों का तापमान 40°C पार
    Next Article
    बगैर मानचित्र संचालित उजाला हेल्थ केयर सील:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई; अवैध रूप से बनाया था बेसमेंट और बिल्डिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment