Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक:हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े

    11 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बेगूसराय पहुंची। सभा को संबोधित कर करते हुए CM ने कहा, 'हम लोगों की सरकार आपके लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र भी लगातार मदद कर रही है। 2005 में NDA की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है। हमारी सरकार आने से पहले पुरानी वाली सरकार ने बुरा हाल कर रखा था। शाम में लोग घर से निकलने से डरते थे। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। उन लोगों को काम रद्दी था।' CM के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अरे कहांं भाग रहे हो हम बंद कर दें। कोई पीछे से भाग रहा है कोई आगे से भाग रहा है। बैठिए अभी। हाथ उठाकर बताइए हम बोलें या नहीं। अब तो सब कुछ कर ही रहे हैं फिर क्यों भाग रही हो। बैठिए और चुपचाप सुनिए।’ बेगूसराय में दोनों डिप्टी CM और मुख्यमंत्री के सामने ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए गए। हेलीपैड पर CM की सुरक्षा में बड़ी चूक CM के पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के तहत CM जिस हेलीपैड पर उतरने वाले थे वहां एक बैल घुस गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया। बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाहर खदेड़ा। थोड़ी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेगूसराय से आईं 3 तस्वीरें देखिए… CM की स्पीच की बड़ी बातें 330 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 330 करोड़ रुपए की 402 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें से 118.67 करोड़ रुपए की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास, जबकि 211.97 करोड़ रुपए की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। CM ने बियाडा कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखी। CM नीतीश ने फैक्ट्रियों का अवलोकन किया। बेगूसराय के बाद CM शेखपुरा जाएंगे फिर यहां से पटना लौटेंगे। शेखपुरा के बरबीघा में जनसभा करेंगे नीतीश कुमार बेगूसराय के बाद नीतीश कुमार शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर दोपहर 12.50 बजे उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए यहां आएंगे। यहां अलग-अलग प्रोजेक्ट के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री पूरे 2 घंटे 5 मिनट सर्वा में रहेंगे। 300 करोड़ से अधिक की लागत के प्रजोक्ट्स का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वा पंचायत के सर्वा गांव में 300 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। आखिर में मुख्यमंत्री यहां बने विशाल पंडाल में जनता को संबोधित भी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब चुनाव, अकाली-भाजपा गठबंधन नहीं होगा:शाह बोले- 2027 में BJP की सरकार बनेगी, 2 साल में हम नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
    Next Article
    लाल लहंगे में माही श्रीवास्तव ने चलाया जादू, 'मेहरी के नखरा' ने यूट्यूब पर पार किया 40 मिलियन व्यूज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment