Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में गैस संकट के बीच गैस एजेंसियों का कारनामा:गैस बुकिंग के बाद दिखाई डिलीवरी, उपभोक्ता के पास नहीं पहुंची गैस, लोग हो रहे परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में गैस संकट के बीच गैस एजेंसियों के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। लोग गैस बुक कर रहे हैं और उसके बाद कागजों में डिलीवरी भी हो रही है, लेकिन गैस असली उपभोक्ता तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बरेली की लता गैस एजेंसी पर जब 'दैनिक भास्कर' टीम ने रियलिटी चेक किया, तो वहां कई ऐसे लोग मिले जिनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज तो आ गया, लेकिन घर पर सिलेंडर नहीं पहुंचा। महिलाओं ने अपना दर्द बयां किया बारादरी थाना क्षेत्र स्थित लता गैस एजेंसी पर पहुंची दो महिलाओं ने अपना दर्द बयां किया। कांकर टोला से आई मुन्नी देवी ने बताया कि गैस बुक होने के बाद उनके मोबाइल पर संदेश आया कि सिलेंडर डिलीवर हो गया है, जबकि असल में उन्हें गैस मिली ही नहीं। मुन्नी देवी ने कहा, “मैं 65 साल की उम्र में एजेंसी के चक्कर काट रही हूं, लेकिन कर्मचारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।” पुराना शहर निवासी शशि भी इसी समस्या को लेकर एजेंसी पहुंची थीं। शशि ने बताया कि पति काम पर गए हैं और घर पर छोटे बच्चे हैं, लेकिन गैस न मिलने से चूल्हा नहीं जल पा रहा है। उन्होंने 1 मार्च को गैस बुक करवाई थी और 2 मार्च को डिलीवरी का मैसेज आ गया, पर सिलेंडर घर नहीं पहुंचा। तब से वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बरेली में गहराते गैस संकट के बीच उपभोक्ताओं के साथ हो रही यह धोखाधड़ी गंभीर सवाल खड़े करती है। बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का 'गायब' होना और मोबाइल पर फर्जी डिलीवरी मैसेज आना किसी बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है। बुजुर्ग महिलाओं का घंटों लाइन में लगना और अधिकारियों की अनदेखी यह बताती है कि एजेंसी संचालक आम जनता की परेशानियों के प्रति कितने लापरवाह बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मौसम बदला:बादल छाए, तापमान 4 डिग्री गिरा; कल बारिश की संभावना
    Next Article
    प्राथमिक विद्यालय में बन रहा कक्ष गिराया, VIDEO:कौशांबी में दबंगों ने मजदूरों को धमकाया, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment