Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू घर के बाहर बैठी...अंदर से ताला लगाए है सास:झांसी में बहू बोली- पति का अफेयर है, सास बोली- बहू प्रेमी से बेटे को मरवा देगी

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार शाम को एक महिला अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। वो ससुराल में रहने आई थी, मगर सास ने घर के अंदर से ताला लगा दिया। बहू 3 महीने की बेटी को भी गोद में लिए है और ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी है। उसका आरोप है कि पति का किसी और से अफेयर है। वो छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता है। इसमें ससुराल वाले भी शामिल हैं। वहीं, सास का आरोप है कि बहू किसी से बात करती है। एक दिन बेटे ने मैसेज पढ लिया। जिसमें लिखा था कि तुम कहो तो पति को गोली मार देंगे। ऐसी बहू को हम नहीं रखेंगे और न ही ताला खोलेंगे। बहू ने पुलिस को फोन कर दिया। तब पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर सास ताला खोलने काे तैयार नहीं है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के नारायण बाग के पास राय विहार कॉलोनी का है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोक्ष की तलाश में काशी में डबल सुसाइड, बड़ी बहन की तेरहवीं के दिन भाई-बहन ने लिखा नोट- ‘सॉरी, फॉरगिव अस’
    Next Article
    आजमगढ़ के युवक की मुंबई में मिली डेडबॉडी:29 जनवरी से हुआ था लापता, घटना के 6 दिन के बाद पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment