Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sansad Diary: Budget पर तीखी बहस, Speaker Om Birla के खिलाफ विपक्ष का बड़ा दांव

    13 hours ago

    1

    0

    संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में आज बजट 2026-2027 पर चर्चा हुई। लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध को लेकर आज ये चर्चा शुरू हुई। इसी बीच, विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी प्रस्तुत किया और 118 विपक्षी सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए। तृणमूल कांग्रेस ने नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए। नोटिस में कहा गया है कि सदन में विपक्षी सदस्यों के खिलाफ अध्यक्ष की टिप्पणियां 'इस संवैधानिक पद का दुरुपयोग' दर्शाती हैं। मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार, ओम बिरला ने महासचिव को उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने हेतु तामील किए गए नोटिस की जांच करने का निर्देश दिया है। इसे भी पढ़ें: पहले जज, अब Speaker: Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर Sambit Patra ने Congress को याद दिलाया इतिहासलोकसभा की कार्यवाहीलोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में बेरोजगारी को नजरअंदाज किया गया, रहन-सहन पर खर्च और असमानता की अनदेखी की गई और आम आदमी की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने सदन में केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा की शुरूआत करते हुए मिर्जा गालिब के एक मशहूर शेर का उल्लेख करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया कि ‘‘हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को ग़ालिब ये ख़याल अच्छा है।’ कांग्रेस नेता कहा कि इस साल के बजट को देखकर प्रतीत होता है कि कार में एयर बैग को ‘रीअरेंज’ कर दिया गया है ताकि उसमें बैठे यात्री सुरक्षित महसूस करें। थरूर ने दावा किया, ‘‘बजट में बेरोजगारी को नजरअंदाज किया गया, रहन-सहन पर खर्च और असमानता की अनदेखी की गई है। आम आदमी के संघर्ष पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।’’भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने केंद्रीय बजट को ‘ऐतिहासिक’ और 2047 तक विकसित भारत बनाने की यात्रा में निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए मंगलवार को कहा कि देश वैश्विक निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य की तरह उभर रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि यह बजट सरकार की प्रतिबद्धता, संकल्प और निरंतरता को दर्शाता है तथा जन केंद्रित और समावेशी प्रकृति का है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है और यह बजट निश्वित रूप से इस लक्ष्य की यात्रा की ओर बहुत मजबूत कदम है।समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका के साथ ‘डील’ नहीं, ‘ढील’ हुई है तथा जब इसी तरह का व्यापार समझौता करना था तो फिर 11 महीने इंतजार क्यों करवाया गया। यादव ने यह कटाक्ष भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भरता’ जैसे शब्द बोलना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट आने से पहले और बाद में भी अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बात हो रही थी। तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे पश्चिम बंगाल में लगातार तीन चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा और अब चौथी हार भी करीब है। उन्होंने सदन में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि इस सरकार में जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक, हर चीज पर कर लगाया जा रहा है। राज्यसभा की कार्यवाहीराज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य मुकुल बालकृष्ण वासनिक ने मंगलवार को सरकार से सामाजिक न्याय पर वार्षिक रिपोर्ट लाने और आर्थिक समीक्षा की तरह ही उसे भी संसद में पेश करने की मांग की। सरकार आम बजट से पहले संसद में आर्थिक समीक्षा पेश करती है।द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी तक नियमित टीकाकरण के प्रबंधन और निगरानी के लिए बनाए गए यू-विन पोर्टल पर 11.05 करोड़ बच्चे और 3.75 करोड़ गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में नड्डा ने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी यू-विन पोर्टल से क्यूआर कोड आधारित टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है।राज्यसभा में मंगलवार को निर्दलीय सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने बच्चों के लिए डिजिटल मंच को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन गेमिंग के विकास से लेकर ‘स्ट्रीमिंग’ तक पूरे तंत्र को विनियमित करने की सरकार से मांग की। राज्यसभा में भाजपा सहित सत्ता पक्ष के दलों ने बजट में की गयी घोषणाओं को देश की अर्थव्यवस्था के लिए उपयोगी एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया जबकि शिवसेना ने कहा कि भारत में 2021 से 2024 के बीच निजी निवेश 66 प्रतिशत बढ़ा है। उच्च सदन में शिवसेना के मुरली देवड़ा ने आम बजट 2026-27 पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कल पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस चर्चा को शुरू करते हुए कहा था कि देश में निजी निवेश नहीं बढ़ रहा है और इसे बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। इसे भी पढ़ें: Lok Sabha में भारी हंगामा, रिजिजू बोले- Rahul Gandhi के लिए कांग्रेस ने गिराई सदन की गरिमाराज्यसभा में मंगलवार को बीजद सदस्यों ने केंद्र पर हमला बोलते हुए बजट की तीखी आलोचना की और कहा कि उनके प्रदेश ओडिशा की एक बार फिर अनदेखी की गयी है। उच्च सदन में आम बजट 2026-27 पर चर्चा में भाग लेते हुए बीजू जनता दल (बीजद) सदस्य शुभाशीष खुंटिया ने दावा किया कि उनके प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार है लेकिन राज्य आगे जाने के बदले पीछे जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 साल से कोयला रॉयल्टी स्थिर है और केंद्र ने इसमें कोई वृद्धि नहीं की है जिससे राज्य को हर साल राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्य प्रदेश: राज्य में तलाकशुदा महिलाएं भी माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी, मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला
    Next Article
    AI और Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, Social Media प्लेटफॉर्म्स के लिए आए ये New Rules

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment