Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी को देख वरमाला फेंक भागा दूल्हा:आगरा में शादी के दौरान विवाद, महिला बोली-ये मेरा पति है, दुल्हन की दूसरे युवक से शादी हुई

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा में एक शादी समारोह पहुंची महिला ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। महिला को देखते ही दूल्हा भी वरमाला फेंक स्टेज से भाग खड़ा हुआ। दूल्हे के भाई का कहना है, हंगामा करने वाली महिला उसकी पत्नी है। पुलिस ने दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया है। हंगामा करने वाली महिला मौके से फरार हो गई। दूल्हे के परिवार के रवैया से परेशान होकर दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी दूसरे युवक से कर दी। वह युवक इसी शादी में ही शामिल होने आया था। यह मामला आगरा के एत्मादपुर का है। यह 4 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… आगरा के एत्मादपुर में शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए समारोह में पुलिस कर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दूल्हा मैरिज होम के पीछे के गेट से भाग निकला। महिला के साथ आए परिजनों ने कुछ बारातियों को पकड़ लिया। उनके साथ बदसलूकी की। समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। डीजे पर थिरक रहे घराती और बरातियों के पैर थम गए। महिला के साथ आए लोगों और कुछ बरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद काफी बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इधर, दुल्हन के परिजन कुछ समझ नहीं पाए, आखिर मामला क्या है? बारात चढ़ने से पहले पहुंची महिला दरअसल, फिरोजाबाद के टूंडला स्थित मंगलम सिटी निवासी जितेंद्र की बारात आगरा के एत्मादपुर, बरहन रोड स्थित मैरिज होम में आई थी। अधिकांश बाराती दावत खा चुके थे। कुछ खाने के लिए लाइन में लगे थे। लगन और पक्की की रस्म हो चुकी थी। रात लगभग 11 बजे बारात चढ़ाने की तैयारी शुरू हुई। तभी एक महिला वहां पहुंची। उसके साथ 4 गाड़ियाें में लोग भी आए। उसने गाड़ी से उतरते ही हंगामा कर दिया। वह खुद को मैनपुरी के करहल स्थित दोस्तपुर गांव की निवासी पूजा बता रही थी। उसका कहना था कि स्टेज पर बैठे जिस दूल्हे जितेंद्र की शादी हो रही है, वह उसका पति है। हंगामा बढ़ते देख दूल्हा और कुछ बाराती पीछे के गेट से फरार हो गए। हंगामा की सूचना पर पहुंची ने मौके से दूल्हे के पिता रामनरेश और भाई नेम सिंह हिरासत में ले लिया। दूल्हे का भाई बोला- महिला मेरी पत्नी, देवर से शादी करना चाहती है दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में लेने के बाद भी विवाद नहीं थमा। थाने पहुंचने के बाद कहानी में ट्विस्ट आया। पूछताछ के दौरान दूल्हे के भाई नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि हंगामा करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। 2018 में उनकी शादी हुई थी। महिला का उसके भाई जितेंद्र से कई सालों से प्रेम संबंध हैं। साथ ही नाम सिंह का कहना था कि उसकी पत्नी उस पर नपुसंक होने का आरोप लगाती है। वह अपने देवर से शादी करना चाहती है, लेकिन परिवार इसके लिए राजी नहीं है। नाता तोड़कर दुल्हन की शादी दूसरे युवक से हुई दूल्हे के परिवार के इस विवाद के दौरान शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के बीच बातचीत हुई। तय हुआ कि यह शादी नहीं होगी। इसके बाद दुल्हन की शादी इसी समारोह में में मौजूद दूसरे युवक से कर दी गई। वह दुल्हन पक्ष का जानने वाला था। शादी की यह रस्म उसी परिसर में अलग स्थान पर सादगी से हुई। थाना प्रभारी बोले-दुल्हन पक्ष ने शिकायत नहीं की एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया-महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला ने दूल्हे की दूसरी शादी का आरोप लगाया। दूल्हा मौके से भाग चुका था। दूल्हा के पिता और भाई को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:ठंडी हवा से 6°C लुढ़का पारा, 10 मई तक लू से राहत; झांसी में धूल भरी आंधी चली
    Next Article
    शामली में युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या:घर वालों ने नेशनल हाईवे 1 घंटे जाम किया, CO बोले- जाम नहीं हटाया तो उल्टा मुकदमा लिख दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment