Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में दो दिन बिजली कटौती:मरम्मत कार्य के कारण चार-चार घंटे का शटडाउन रहेगा

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत और केबिल कार्य के चलते दो दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन रहेगा। एसडीओ वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं को पहले से आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, 03 मई 2026 (रविवार) को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलिपुरा से पोषित नैथला फीडर पर केबिल डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गंगेरा, मुन्हेरा, हरतौली और नैथला क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी क्रम में, 04 मई 2026 (सोमवार) को भी बलिपुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नहर फीडर पर मेंटीनेंस कार्य होगा। इसमें लाइन के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी शामिल है। यह शटडाउन भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। नहर क्षेत्र, महावीर एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने विभाग को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके और बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन का नया स्टेल्थ फाइटर J-35AE: पाकिस्तान को बेचने की चर्चा तेज
    Next Article
    पुरवा समाधान दिवस में 99 में से 10 शिकायतें निपटीं:डीएम ने लापरवाही पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment