Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी ने गंगाजल लेकर कमस खाई, प्रेमी ने गला रेता:रिश्ता तोड़ने पर वारदात की; गोरखपुर में देवर ने समझाने के लिए बुलाया था

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में छत पर टहल रही महिला की गला रेतकर हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुशबू (28) और हत्यारोपी सीताराम (28) के बीच अफेयर था। खुशबू के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया। 3 बार पंचायत भी हुई। सीताराम का घर खुशबू के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस वजह से खुशबू के देवर जितेंद्र (26) और सीताराम के बीच अच्छी दोस्ती थी। बुधवार को जितेंद्र ने पहले भाभी से बात की। फिर सीताराम को समझाने के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने खड़ा किया। हाथ में गंगा जल देकर कसम खिलाई कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा। दोनों कभी नहीं मिलेंगे। खुशबू ने कसम खाई कि आज से सीताराम से दूरी बना लेगी। कभी बात नहीं करेगी। यह सुनते ही सीताराम ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। फिर फरार हो गया। परिवार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पड़ोसी सीताराम से खुशबू का अफेयर था SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया- घरवालों से पूछताछ में पता चला कि खुशबू की शादी 3 साल पहले ही उपेंद्र से हुई थी। पति 6 मार्च को नौकरी के लिए दुबई चला गया। शादी के बाद से देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर में आता जाता रहता था। उसका घर खुशबू की ससुराल से महज 500 मीटर की दूरी पर है। दोनों में बातचीत बढ़ी। फिर अफेयर हो गया। खुशबू के घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। दोनों परिवारों के बीच करीब 3 बार पंचायत हुई। लेकिन बात नहीं बनी। 1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया। भाभी खुशबू को भी बुलाया। दोनों को समझाया। कहा- परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। देवर ने गंगा जल लेकर कसम खिलाई अब जो भी रिश्ता है, वह खत्म करो। आज से दोनों एक-दूसरे से मतलब नहीं रखोगे। सीताराम से उसने कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे। इस पर सीताराम ने हामी भर दी। फिर जितेंद्र गंगा जल लेकर आया। उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ। यह देखकर सीताराम भड़क गया। मगर खुशबू ने अपने हाथ में गंगा जल लेकर कसम खाई। उसने कहा- आज के बाद मेरा सीताराम से कोई संबंध नहीं रहेगा। यह सुनते ही सीताराम ने अपनी जेब से चाकू निकाला और खुशबू का गला रेत दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। जितेंद्र भाभी को बचाता रह गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद खुशबू के शव का राप्ती नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 4 साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में है गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर के कटरा बाजार निवासी प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है, जहां वे अपने दो बेटों उपेंद्र (30) और जितेंद्र (26) के साथ रहते हैं। उपेंद्र की शादी चार साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी खुशबू (28) से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र इसी साल 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। बुधवार शाम को सीताराम को घर बुलाया गया था। छत पर देवर दोनों के बीच पंचायत में समझा रहा था। तभी सीताराम गला रेत कर छत से कूदकर भाग गया। परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। आरोपी के अरेस्ट करने की मांग की। सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद लोग माने। खुशबू के ससुर प्रकाश गौतम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सीताराम (28) पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने खुशबू का अंतिम संस्कार कर दिया। ……………… ये खबर भी पढ़िए- किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन; किडनी गैंग विदेश तक फैला कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। किस हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट होगा, किस डॉक्टर की टीम करेगी, डोनर-रिसीवर कौन हैं…? यह सब सीक्रेट होता था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बच्चों को क्या खिलाएं...', पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर गुस्सा
    Next Article
    नाबालिग ने दुकान से 40 हजार रुपये चुराए:मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनीं महिला के साथ आया किशोर, वारदात CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment