Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता अरविंद सिंह गोप का जन्मदिन मनाया गया:2027 में अखिलेश यादव को CM बनाने का संकल्प, समर्थकों का जमावड़ा

    1 hour ago

    2

    0

    बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनके आवास और शहर को बैनर, होर्डिंग तथा झंडों से सजाया गया था। जन्मदिन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें बधाई तभी दी जाए जब 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए। इस कार्यक्रम में प्रदेश और जिले भर से हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता, सपा नेता, विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हुए। नगर के सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर दिनभर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। पीडीए के युवा सपा नेता ताज बाबा राइन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गोप के आवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अरविंद सिंह गोप ने ज्ञान सिंह यादव के साथ केक काटा। उनके पुत्र अविरल सिंह भी मौजूद थे। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर अरविंद सिंह गोप ने राजनीति में आने वाले युवाओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को संघर्ष, समर्पण और जनता की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे वे राजनीति में स्थायी पहचान बना सकें। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में निर्माणाधीन भवन की पुरानी दीवार गिरी:2 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया
    Next Article
    अपनी निधि से सीसीटीपी कैमरे लगवाए:चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान बोले- नंबर देने का अधिकार जनता का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment