Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में निर्माणाधीन भवन की पुरानी दीवार गिरी:2 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को एक निर्माणाधीन भवन में पुरानी दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर पालिका परिसर के समीप हुई, जहां हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड निवासी आशीष कनोडिया अपने भूखंड पर भवन निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य एक ठेकेदार के जिम्मे था, जिसने राघव नगर से मजदूर बुलाकर बेसमेंट की खुदाई शुरू कराई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साइट पर करीब दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर दिशा की एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। 5 मजदूर घायल, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे में रामदयाल मनी (50), हरेंद्र (50), शारदा (35), योगेंद्र (50) और गोविंद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकालकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने योगेंद्र और गोविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव में जुटा प्रशासन घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। आशंका थी कि मलबे में कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं, इसलिए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। नगर पालिका की जेसीबी मशीन बुलाकर मलबा हटाया गया और सावधानी के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके पर भीड़ को हटाकर बचाव कार्य को सुचारु रूप से संचालित कराया। सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल पुलिस ने दोनों मृत मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे को लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है, क्योंकि पुरानी जर्जर दीवार के पास बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के खुदाई कराई जा रही थी। इस घटना के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 16 घंटे बिजली सेवाएं रहेंगी बाधित:बिल जमा, स्मार्ट मीटर रिचार्ज समेत ऑनलाइन कार्य नहीं होंगे
    Next Article
    सपा नेता अरविंद सिंह गोप का जन्मदिन मनाया गया:2027 में अखिलेश यादव को CM बनाने का संकल्प, समर्थकों का जमावड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment