Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहूभोज में चौथी बार रसगुल्ला मांगने पर मारपीट:गोंडा में वेटर बोला-मालिक को बुलाओ तब मिलेगा, अगले दिन भिड़े दोनों परिवार

    14 hours ago

    1

    0

    गोंडा में बहूभोज में खाना खाने के दौरान चौथी बार रसगुल्ला मांगने पर विवाद हो गया। यह विवाद अगले सुबह मारपीट में बदल गया। जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायल ने खुद फोन करके 108 एंबुलेंस बुलाया और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी मिली थी। दोनों को पक्ष को थाने पर बुलाया गया है। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी की दूरी पर स्थित मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गैलनग्रंट गांव का है। गैलनग्रंट गांव शिव प्रसाद चौहान के छोटे बेटे की रविवार को शादी थी। बारात वापस आने के बाद सोमवार की रात में बहूभोज का कार्यक्रम रखा गया था। बहूभोज में भोजन करने आए गांव के ही अमरजीत चौहान ने तीन बार रसगुल्ला मांगा। फिर चौथी बार मांगने पर वेटर भड़क गया। उसने मालिक से ऑर्डर देने की बात कही। इस आगबबूला होकर अमरजीत चौहान ने हाथ में खाना सहित प्लेट वेटर के ऊपर फेंक दिया। इस वेटर भड़क गया शिव प्रसाद चौहान से इसकी शिकायत की। घटनास्थल पर पहुंचे शिव प्रसाद चौहान की अमरजीत चौहान से कहासुनी हुई फिर हाथापाई तक पहुंच गई। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवा दिया। लेकिन मंगलवार की सुबह में दोनों परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट बदल गया। शिव प्रसाद चौहान अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ मिलकर अमरजीत और उसके मां व दोनों भाइयों की जमकर धुनाई कर दी। घायल अमरजीत ने 108 एंबुलेंस बुलाया। सभी घायल मनकापुर सीएचसी पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हल्का दरोगा अमरनाथ पांडेय ने बताया कि बहूभोज में भोजन के दौरान 4 बार रसगुल्ला मांगने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल:उमस भरी गर्मी बरकरार,चल रही तेज हवाएं, तापमान 42.4°C
    Next Article
    प्रयागराज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment