Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगोड़ा X मुस्लिम सलीम वास्तिक गाजियाबाद से अरेस्ट:कारोबारी के बेटे के अपहरण मर्डर में हुई थी उम्रकैद, 27 फरवरी को काटा था गला

    12 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने यह अरेस्टिंग की है। सलीम वास्तिक नाम और पहचान छिपाकर लंंबे समय से गाजियाबाद में रह रहा था। वह मर्डर और अपहरण के केस में पुलिस को उसकी तलाश थी। जिससे दिल्ली की कोर्ट से सजा भी हुई। लेकिन दिल्ली और यूपी पुलिस उसे पहचान नहीं सकी। एक सीनियर IPS अधिकारी ने बताया कि सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान पुत्र नूरहसन है, जो शामली के नानूपुरा का रहने वाला है। 25 साल वह भगौड़ा था, अब दिल्ली के गोकलपुरी थाने में सलीम खान के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, हत्या का केस दर्ज था। आजीवन कारावास की हुई थी सजा एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्ली के 13 साल के संदीप बंसल का अपहरण किया था। उसके बाद रंगदारी मांगी और फिर हत्या कर दी। जहां पुलिस ने गोकलपुरी थाना, दिल्ली में केस दर्ज किया था। 13 साल के बच्चे की हतया बहुत ही चर्चित थी। दिल्ली पुलिस ने सलीम को अरेसट कर जेल भेजा था। साल 1997 में उसे आजीवन की सजा हुई, 2000 में उसे बेल मिली, लेकिन तभी वह फरार हो गया। 25 सालों में वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रहता रहता। गाजियाबाद में 27 फरवरी 2026 की सुबह दो भाइयों ने मिलकर यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे थे। सलीम एक महीने बाद बचा, और हमलावर दोनों भाई एनकाउंटर में मारे गए। अब जानिए क्या है पूरा मामला इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे थे इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी थी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया था। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस से सुरक्षा दिलाने के नाम पर मांगे 20 रुपये:हरदोई में एक नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज
    Next Article
    डॉक्टर बनना चाहती हैं आजमगढ़ की सेकंड जिला टॉपर:अनु यादव बोली सोशल मीडिया का सही प्रयोग शिक्षा में करता है मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment