Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोगपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ:ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी ने किया कथा का उद्घाटन, एकता पर दिया जोर

    21 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी ने शामिल होकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। ब्लॉक प्रमुख ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और क्षेत्र की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी निभाना उनके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। आयोजन में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर अजय पाल प्रधान, श्रीराम राणा, अमरीश राणा, जसवंत सिंह, हरपाल यादव, हरि लाल, महावीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजेश ठाकुर, अमित शर्मा, कुलदीप शर्मा, लोकेश कुमार, विशेष शर्मा, डॉ. जगबीर सिंह, ठाकुरदास सिंह, बृजेश यादव, विजय सिंह, शिव कुमार, सुजीत ठाकुर और महेश कुमार सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि मेले में विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी 22 ट्रेनें:हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर, कामाख्या एक्सप्रेस का ठहराव, प्रयागराज मंडल ने दी सुविधा
    Next Article
    उन्नाव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम:बीज बुकिंग और संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment