Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान जगन्नाथ के दरबार जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु:108 घड़ों के गंगाजल से महिलाओं ने किया अभिषेक,पुजारी बोले- अगले 14 दिन भक्तों को दर्शन नहीं देखे भगवान

    23 hours ago

    1

    0

    काशी में आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान जगन्नाथ का 84 घाटों के गंगा जल से अभिषेक किया गया। गर्मी से परेशान भक्त हर साल गंगा जल से भगवान को स्नान कराते हैं। भक्तों द्वारा कराए जानें वाले इस स्नान के कारण अगले दिन भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बीमार हो जाती हैं। फिर पूरे 15 दिन वो भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। इन दिनों भगवान को परवल के काढ़े का भोग लगाया जाता है। आज भोर में 5 बजे मंगला आरती के बाद 5 तरह के मेवे का भोग लगा। वही,असि घाट से डमरू दल के साथ महिलाएं घाट से गंगा जल लेकर मंदिर पहुंची। गंगा जल,तुलसी माला,फल लेकर पहुंच रहे भक्त भोर से ही भक्त प्रभु को जल, तुलसी की माला और फल चढा रहे है। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगा। मंदिर गर्भगृह के छत पर भगवान का सिंहासन लगा है जहां वह दर्शन दे रहे। भगवान को आज गुलाबी वस्त्र पहनाया गया है। यहां जलाभिषेक करने के लिए काशीवासियों के साथ साथ अन्य राज्यों से भी भक्त पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि जो जगन्नाथ पुरी मंदिर नहीं जा पाते हैं उनको काशी में ही उतना फल मिलता है भगवान जगन्नाथ के दर्शन करके। वाराणसी के अस्सी क्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर पुरातत्व विभाग के अनुसार 1711 ईसवी का है। भगवान को परवल के काढ़े का भोग भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राधेश्याम पांडेय ने बताया ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को जब गर्मी की अधिकता होती है तो उस दिन देव प्रतिमाओं को जल से स्नान कराया जाता है। इस स्नान के बाद तीनों देवता बीमार पड़ जाते हैं और फिर वह एकांतवास में चले जाते हैं। एकांतवास की इस प्रक्रिया को पुरी में 'अनासरा' कहते हैं। इन 15 दिनों में देव विग्रहों के दर्शन नहीं होते हैं। 15 दिनों के बाद जब जगन्नाथ जी ठीक होते हैं तब उस दिन 'नैनासार उत्सव' मनाया जाता है। इस दिन भगवान का फिर से श्रृंगार किया जाता है, उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और इसके बाद वह भ्रमण के लिए तैयार होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाइफ को प्रिंसिपल से प्यार, पति का असिस्टेंट से अफेयर:गोरखपुर में समय के अभाव में टूट रहे रिश्ते, डिप्रेशन में जा रहे बच्चे
    Next Article
    अमेठी में काले बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी शुरू:तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना, गर्मी से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment