Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाइफ को प्रिंसिपल से प्यार, पति का असिस्टेंट से अफेयर:गोरखपुर में समय के अभाव में टूट रहे रिश्ते, डिप्रेशन में जा रहे बच्चे

    23 hours ago

    1

    0

    वाइफ को प्रिंसिपल से प्यार वहीं दूसरी तरफ पति ऑफिस में असिस्टेंड के साथ अफेयर में है। पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते हैं, इस वजह से आए दिन घर में बवाल होता है। बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य रोते चिल्लाते हैं। विश्वास की कमी की वजह से शादी के बाद ऐसे मामले आ रहे हैं। गोरखपुर में शादी के बाद पति-पत्नी एक दूसरे से बोर हो जा रहे हैं। जिससे रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच जा रहे हैं। विशेषज्ञ की मानें तो, एक दूसरे को समय न देना और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पति-पत्नी के बीच दूरी का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। इनकी वजह से ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले भी बढ़ रहे हैं। इनसब के बीच बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य टेंशन झेल रहे हैं। फिर से पति-पत्नी को एक साथ जोड़ने के लिए साइकोलॉजिस्ट का भी सहारा ले रहे हैं। हाल-फिलहाल में साइकोलॉजिस्ट के बाद ढेरों ऐसे केस आए हैं। शादी-शुदा जोड़े की काउंसलिंग कराने उनके बच्चे और परिवार के लोग भी आते हैं। बच्चे रो-रोकर बोलते हैं कि किसी तरह भी फिर से मेरे मम्मी-पापा एक हो जाएं। हमलोग उनके बिना नहीं रह पाएंगे। गोरखपुर में आए 4 मामले… केस-1 प्रिंसिपल से पत्नी को प्यार, सुसाइड करना चाहता है पति गोरखपुर के एक कॉलेज में पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने 8 साल पहले शादी की। लड़की को खुश करने और उसकी पसंद की नौकरी करने के लिए लड़का सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ घर खर्च चलाना मुश्किल हुआ तो लड़की ने एक स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। बेरोजगारी की वजह से आए दिन लड़के का पत्नी से विवाद होने लगा। दोनों के बीच दूरियां बढ़ी तो लड़की का स्कूल प्रिंसिपल के प्रति अट्रेक्शन बढ़ गया। अपना दुख सुख सब प्रिंसिपल से लड़की शेयर करने लगी। लड़के को पता चला कि उसकी पत्नी को प्रिंसिपल अधिक सैलरी देता है। उसे शक हुआ तो पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। इसके बाद युवक ने सुसाइड की कोशिश की। किसी तरह घरवालों ने उसे बचाया। दोनों के रिश्तों को बचाने के लिए परिजन उनकी काउंसलिंग करा रहे हैं। केस-2 असिस्टेंट से पति को प्यार, सुंदर पत्नी को नौकरी नहीं करने दे रहा देवरिया के रहने वाले पति-पत्नी की 10 साल पहले शादी हुई। इस समय दोनों एक दूसरे को गाली देते हैं। पति कहता है कि घर जाने पर पत्नी ताने मारती है। पत्नी का कहना है कि ऑफिस में पति का असिस्टेंट से कई साल से अफेयर चल रहा है। सैलरी से उसे पैसे भी भेजते हैं। घर खर्च में परेशानी होने पर मैंने भी नौकरी ढूंढना शुरू किया। तब पति मुझे नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। वे खुद गलत काम करते हैं। इस वजह से उन्हें लगता है कि उनकी सुंदर पत्नी नौकरी करेगी तो, उसका भी अफेयर शुरू हो जाएगा। इसी शंका में मुझसे लड़ते रहते हैं। मुझे घर से बाहर भी नहीं निकलने देते हैं। दोनों के बीच लगातार बढ़ता विवाद देखकर परिजन उन्हें साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए। वहां दोनों के बीच रिश्ता मजबूत करने के लिए काउंसलिंग की जा रही है। प्रतिदिन दोनों वहां एक घंटे के लिए जाते हैं। केस-3 पत्नी मोबाइल चलाती है, पति को आपत्ति है… गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता है। शादी 40 साल पहले हुई थी। दोनों की कम ही उम्र में शादी हो गई थी। इस समय दो बच्चे एक लड़का और लड़की है। पत्नी का कहना है कि पति हमेशा ऑफिस में ही बिजी रहते हैं। उनके कई अवैध संबंधों के बारे में भी पता चल चुका है। कभी वो मुझसे सही ढंग से बात नहीं करते हैं। मुझे अकेला देखकर बच्चों ने एक मोबाइल लाकर मुझे दिया। जिसका इस्तेमाल करने से मेरे पति को आपत्ति होती है। इस समय पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे पर शक करते हैं। आए दिन दोनों के बीच घर में विवाद होता है, जिससे बच्चों का जीवन तबाह हो गया है। इधर-उधर से राय लेकर बच्चे अपने मम्मी-पापा को काउंसलिंग के लिए साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए। जहां प्रतिदिन दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है। केस-4 शादी के 3 माह बाद ही टूट रहा रिश्ता गोरखपुर के शाहपुर इलाके में 3 माह पहले शादी हुई। नए जोड़े के बीच आए दिन विवाद हो रहा है। पत्नी का कहना है कि शादी के बाद 2 माह तक तो सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति मेरे पास आने से भी कतराने लगे। कई बार पूछना चाहा तो वह इधर उधर की बातें करके चला गया। हमेशा बोलता है कि रिश्तेदार से बात कर रहा हूं। ऑफिस से आकर भी बात नहीं करता है। इस बारे में लड़के ने बताया कि जल्दबाजी में परिवार के लोग शादी कर दिए। मुझसे पूछा भी नहीं गया। अब मुझे यह रिश्ता बोझ की तरह लगता है। परिवार के लोग दोनों की काउंसलिंग करा रहे हैं। दोनों के बीच रिश्ता पहले से बेहतर हुआ है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट- साइकोलॉजिस्ट डॉ. आकृति पांडेय ने बताया कि शादी के पहले एक दूसरे पर लड़के और लड़की ज्यादा ध्यान देते हैं। शादी होते ही यह बात खत्म हो जाती है। पति पत्नी एक दूसरे के अंदर कमी ढूंढने लगते हैं। दोनों ही पहले की तरह स्पार्क ढूंढते हैं, जो मेंटेन नहीं हो पाता है। इस वजह से दूरी बढ़ती है और रिश्ते टूटने लगते हैं। पति पत्नी को एक दूसरे पर विश्वास करना चाहिए। ज्यादा समय एक दूसरे को देना चाहिए। तभी आपसी तालमेल बैठ पाएगा। मोबाइल और सोशल मीडिया का बढ़ता चलन भी इसका बड़ा कारण है। काउंसलिंग में जोड़ों के बीच विश्वास मजबूत किया जाता है। जिससे वे पहले की तरह साथ रहकर परिवार की तरफ भी ध्यान दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अखिलेश का पूजा पाल पर तंज:बोले- उनसे बड़े पाल नेता हमारे पास, अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच पर चुप रहे
    Next Article
    भगवान जगन्नाथ के दरबार जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु:108 घड़ों के गंगाजल से महिलाओं ने किया अभिषेक,पुजारी बोले- अगले 14 दिन भक्तों को दर्शन नहीं देखे भगवान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment