Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा-10 मार्च के बाद घोषित हो सकती है कार्यकारिणी:90 सदस्यीय होगी कार्यकारिणी, 20 पदों पर नियुक्त होने हैं पदाधिकारी, नाम लगभग तय

    3 hours ago

    1

    0

    भाजपा में 5 साल बाद संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिला और महानगर की कमेटियों का पुनर्गठन होगा। 90 सदस्यीय कार्यकारिणी में शामिल होने वाले लगभग सभी नाम तय हो चुके हैं। इनमें से 20 पदों पर पदाधिकारी नियुक्त होने हैं। बाकी कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे। 10 मार्च के बाद किसी भी दिन कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। संगठनात्मक चुनाव के लिए आगरा के प्रभारी यूपी सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने 2 मार्च को कोर कमेटी के साथ बैठक की थी। इसमें विधायक, केंद्र व प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही जिला और महानगर अध्यक्ष शामिल थे। संभावित नामों पर चर्चा के बाद 20 महत्वपूर्ण पदों पर नामों की सूची का लिफाफा तैयार हो गया है। अब लखनऊ में इन नामों पर चर्चा होगी। अब विस्तार से पढ़िये.... राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा में अब जिला और महानगर समितियों का गठन होना है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से पर्यवेक्षकों को गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इस बार समितियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 90 सदस्यीय समिति में कम से कम 30 महिलाएं होंगी। 6 अनुसूचित जाति/जनजाति के भी पदाधिकारी या सदस्य होंगे। वहीं, इस बार जिला और महानगर दोनों इकाइयों में महामंत्री का एक-एक पद कम कर दिया गया है। अब तक दोनों इकाइयों में 4-4 महामंत्री थे, नई कार्यकारिणी में 3-3 महामंत्री होंगे। पर्यवेक्षकों को समिति के पदाधिकारियों का चयन करके 22 जनवरी तक सूची बंद लिफाफे में प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करानी है। 2 मार्च को नामों पर चर्चा के लिए हुई थी बैठक जिला और महानगर की कमेटियों के पुनर्गठन के लिए 2 मार्च को पर्यवेक्षक यूपी सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने संभावित नामों पर कोर कमेटी के साथ बैठक की। इससे दावेदारों की धड़कन बढ़ी हुई है। जिला और महानगर की 90 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होना है। इसके लिए आगरा के लिए यूपी सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी को पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव का समय चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। जिला और महानगर अध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च 2025 को हो चुका है। आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष की कमान राजकुमार गुप्ता को मिली थी। अध्यक्षों की नियुक्ति के एक साल बाद गठित होगी कार्यकारिणी तभी से दोनों इकाइयों की कार्यकारिणी में बदलाव की हलचल शुरू हो गई थी। बीच में कई बार अध्यक्ष पदों के अलावा अन्य पदों पर चुनाव की चर्चा हुई लेकिन हर बार ये टलते गए। कभी SIR तो कभी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तो कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की वजह से जिला और महानगर इकाई का चुनाव आगे बढ़ता गया। मगर, अब प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार की ओर से जिला और महानगर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इन कार्यकारिणियों का चुनाव कराने वाले पर्यवेक्षकों के लिए गाइड लाइन भी जारी कर दी थी। इन पदों पर होना है चयन जिला व महानगर समिति में अध्यक्ष सहित 90 पदाधिकारी एवं सदस्य होंगे। (सदस्यों में 30 महिलाएं+6 अनुसूचित जाति/जनजाति) जिला व महानगर समिति में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री तथा एक कोषाध्यक्ष होंगे। पदाधिकारियों में कम से कम 7 महिलाएं, 2 अनुसूचित जाति/जनजाति से होंगे पिछड़ा वर्ग को जिला समीकरण के अनुसार जगह देनी होगी। जिला व महानगर कार्यसमिति में 15 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त हो सकते हैं। ये हैं कोर कमेटी में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, निर्वतमान जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, सांसद, विधायक, प्रदेश एवं क्षेत्र के निवासी पदाधिकारी। पदाधिकारियों के लिए ये रहेगी अनिवार्यता जिला व महानगर पदाधिकारी को दो बार (2019 और 2024) का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य रहेगा। जिला पदाधिकारियों में सभी विधानसभाओं व मंडलों का समान प्रतिनिधित्व का ध्यान रखना है। पर्यवेक्षकों के लिए ये थे निर्देश जिला व महानगर पर्यवेक्षक जिले के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के साथ बैठक कर जिला पदाधिकारी की प्रस्तावित सूची तैयार कर 22 जनवरी तक प्रदेश में लाएं। प्रदेश की सहमति के बाद ही जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यसमिति की घोषणा करेंगे। जिला पर्यवेक्षक, जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों के गठन में सक्रियता, सामाजिक समीकरण, बौद्धिक स्तर, शिक्षा एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का विशेष ध्यान सुनिश्चत करें। जिला आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक एवं मीडिया प्रभारी के लिए विशेषज्ञता वाले कार्यकर्ता का नाम तय करना चाहिए। जिनको सदस्य के रूप में स्थान देना है। पर्यवेक्षक जिला समिति गठन के लिए जानकारियां जिला और महानगर अध्यक्ष से प्राप्त करें विधानसभा व मंडलों की संख्या व नाम जिले व महानगर में निवास करने वाले सक्रिय सदस्यों जिला व महानगर अध्यक्ष का नामांकन करने वाले वालों की सूची जिले व महानगर के निर्वतमान पदाधिकारियों की सूची जिला व महानगर कार्यसमिति की सूची जिला व महानगर मोर्चो के पदाधिकारियों की सूची
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए फर्रुखाबाद की पांच बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में वाहन की टक्कर में 2 चचेरे भाइयों की मौत, रंग डालने और कपड़े फाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए सुलतानपुर की 5 बड़ी खबरें:शाम तक चला होली का जश्न, भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकली, पूर्व प्रधान के बेटे समेत 2 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment