Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए सुलतानपुर की 5 बड़ी खबरें:शाम तक चला होली का जश्न, भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकली, पूर्व प्रधान के बेटे समेत 2 की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार को होली का त्योहार शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे से ही लोग टोलियों में रंग खेलने के लिए निकल पड़े, और दिन चढ़ने के साथ उत्साह बढ़ता गया। पुलिस ने पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की। पूरी खबर पढ़ें जयसिंहपुर में बेकाबू कार सड़क किनारे गेट से टकराई, दो की जान गई सुल्तानपुर में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इटकौली गांव के गेट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गेट से जा टकराई। पूरी खबर पढ़ें निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजन बोले- डॉक्टर ने दोबारा नहीं खोला गेट सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 38 वर्षीय युवक राजेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शुभांगी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें बहन ने मां के खाते से निकाले 7.5 लाख रुपए, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा सुल्तानपुर में एक भाई ने अपनी बहन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के हमजाबाद निवासी देवमणि सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन अर्चना सिंह ने उनकी दिवंगत मां विद्यावती सिंह के बैंक खाते से 7.5 लाख रुपये निकाल लिए। यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें सुल्तानपुर में अधिवक्ता के घर घुसकर मारपीट, पिता घायल सुल्तानपुर में अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव आर्त मणि मिश्र के घर में घुसकर मारपीट की गई। इस दौरान उनके पिता को भी पीटा गया और मां की सोने की चेन छीन ली गई। घटना में आर्त मणि मिश्र और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा-10 मार्च के बाद घोषित हो सकती है कार्यकारिणी:90 सदस्यीय होगी कार्यकारिणी, 20 पदों पर नियुक्त होने हैं पदाधिकारी, नाम लगभग तय
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए संभल की पांच बड़ी खबरें:संभल में होली पर छेड़छाड़, पत्थरबाजी में 4 घायल, होली पर बाइक की टक्कर में एक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment