Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रत्याशी बदला:नामांकन में गड़बड़ी थी, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए आनन-फानन में नया कैंडिडेट उतारा

    1 day ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को नामांकन के अगले ही दिन अपना कैंडिडेट बदलना पड़ा। पहले घोषित कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उनकी जगह नीरज सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया है। बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग है और तीन अगस्त को काउंटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक के नामांकन पत्र में परिवार और एजुकेशन से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ियों के चलते भाजपा ने यह फैसला लिया। भाजपा को डर था गड़बड़ियों के चलते अभिषेक का नामांकन कैंसिल हो सकता है। इसी सीट से चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर (PK) और RJD चुनाव में इसे मुद्दा बना सकते हैं। हालांकि अभिषेक ने नाम वापसी के लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। नए कैंडिडेट नीरज सिन्हा 20 साल से पार्टी से जुड़े हैं। वे नितिन नवीन के करीबी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मंडल अध्यक्ष हैं। नितिन नवीन ने इसी साल 30 मार्च को बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अभिषेक ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे लेटर में लिखा- मुझे BJP ने बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में NDA प्रत्याशी बनाया, उसके लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं । विनम्रता के साथ आपको आग्रह करना चाहता हूं कि मैं पारिवारिक कारण से विधानसभा उप चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। मैं कार्यकर्ता के नाते निष्ठा पूर्वक सेवा देता रहूंगा। गुरुवार को अभिषेक ने किया था नामांकन नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। अभिषेक ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा NDA के सभी सीनियर नेता शामिल हुए थे। गुरुवार को ही RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने नॉमिनेशन किया था। जनसुराज के प्रशांत किशोर 13 जुलाई को पर्चा भरेंगे। नितिन नवीन के करीबी हैं नीरज नितिन नवीन के करीबी हैं अभिषेक कुमार बंटी बीजेपी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था। अभिषेक कायस्थ जाति से आते हैं और नितिन नवीन के काफी करीबी माने जाते हैं। कैंडिडेट बदले जाने पर PK ने BJP पर साधा निशाना जनसुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बीजेपी कैंडिडेट बदले जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जन बल के आगे कोई बल नहीं है। अब तक लोग बीजेपी के डर से भागते थे, लेकिन ये पहली बार इंसाफ हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार भाग गया। ----------------------------------------------------- ये भी पढ़ें नितिन-नवीन ने चारा घोटाला आरोपी के बेटे को दिलवाया टिकट:24 घंटे में वापस हुआ अभिषेक सिन्हा का नामांकन, पिता पर लगा था 50 हजार जुर्माना बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना कैंडिडेट बदल दिया है। आनन-फानन में नए उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है। अभिषेक सिन्हा का नाम इसलिए वापस लिया गया कि उनके पिता रविंद्र सिन्हा का नाम चारा घोटाले से जुड़ा पाया गया। उनके पिता पर लालू यादव के साथ चारा घोटाले में 50 हजार रुपए जुर्माना लगा था। इस बात की चर्चा छिड़ने लगी थी कि नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में फॉर्च्यूनर पलटी, जिम मालिक समेत 2 की मौत:बोनट विंडशील्ड तक मुड़ा, टायर उखड़े; छत-दरवाजे पिचके, लुधियाना से दिल्ली जा रहे थे
    Next Article
    दतिया उपचुनाव से पहले राजेंद्र भारती की याचिका खारिज:दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से किया इनकार; FD घोटाला केस में गई विधायकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment