Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा बुलंदशहर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित:एक साल से चल रही थी गठन की प्रक्रिया, 23 पदाधिकारी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद बुलंदशहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने सोमवार को इस सूची को जारी किया। नई कार्यकारिणी में 23 जिला पदाधिकारियों के साथ 44 जिला कार्यकारिणी सदस्य और 15 जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में 3 जिला महामंत्री, 8 जिला उपाध्यक्ष, 8 जिला मंत्री, एक जिला कोषाध्यक्ष, एक जिला सह-कोषाध्यक्ष, एक जिला मीडिया प्रभारी और एक जिला आईटी संयोजक को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से इस नई टीम का गठन किया गया है। घोषित सूची के अनुसार, मलखान सिंह, भंवतोष गुर्जर, दिवाकर सिंह, लोकेंद्र चौधरी, हितेश गर्ग, रीता लोधी, कुलदीप चौधरी और पवन लोधी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दीपक दुल्हेरा, संतोष वाल्मीकि और नीरज चौधरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, ब्रह्म पंडित, दिव्यांश त्यागी, मधुर चौहान, संतोष राजपूत, मोहित मावी और दामिनी गौड़ को जिला मंत्री बनाया गया है। अनिल गोयल को जिला कोषाध्यक्ष, सचिन शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, अभिनव वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी और अंकुल अग्रवाल को जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। इनके अतिरिक्त, कई अन्य कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप यह नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन के हित तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दो ढालों में आग:कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर खाक
    Next Article
    लखनऊ में नाबालिग से छेड़छाड़:धमकी देकर 80 हजार रुपए ऐंठे, स्कूल आने-जाने के दौरान किया परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment