Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई:संभल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई ने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' का आयोजन किया। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। यह कार्यक्रम कोटपूर्वी स्थित पंजाबी मंदिर से शुरू हुआ, जहां महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुई थीं। इसके बाद पदयात्रा रैली के रूप में सरथल चौकी तक निकाली गई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' बिल को पारित न किए जाने को लेकर विपक्ष पर आरोप लगाए और उसे महिला विरोधी बताया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष कशिश कौशल ने किया। पदयात्रा में जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत करने के उद्देश्य से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष के असहयोग के कारण यह प्रक्रिया प्रभावित हुई। शिल्पी गुप्ता ने कहा कि यदि विपक्ष महिलाओं के हितों की अनदेखी करता है तो आने वाले समय में जनता उन्हें इसका जवाब देगी। वहीं, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि यह बिल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका समर्थन नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर निधि शर्मा, पूनम पवार, सुदेश अरोड़ा, अंजलि मदान, नीलम गंभीर, किरन भडूला, मधु अरोड़ा, मनोरमा शर्मा सहित कई महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इनके अलावा शोभित गुप्ता, हर्षित शर्मा हनी, कैलाश चंद्र गुप्ता, सुनील राजपूत, सतीश जाटव, महावीर सिंह, हिमांशु कश्यप, आलोक वाल्मीकि और अरविंद प्रजापति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पदयात्रा का समापन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आग लगने से झुग्गी झोपड़ी खाक:दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू, आग से सब कुछ जला
    Next Article
    मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप:परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment