Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की जीत के लिए हाथरस में रुद्राभिषेक किया गया:पूर्व पालिकाध्यक्ष ने समर्थकों संग शुरू की पूजा अर्चना, रात भर चलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले हाथरस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने आज देर शाम से सिद्ध भोलेनाथ मंदिर में यह पूजा-अर्चना शुरू की, जो पूरी रात चलेगी। यह अनुष्ठान स्थानीय संस्कृत विद्यालय परिसर में स्थित सिद्ध भोलेनाथ मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। आशीष शर्मा स्वयं पूरी रात भगवान शिव की आराधना और रात्रि जागरण करेंगे। इस विशेष पूजा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में भाजपा की "शानदार और ऐतिहासिक विजय" की कामना करना है। जिस भोलेनाथ मंदिर में यह पूजा हो रही है, उसका गहरा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह वही पवित्र स्थल है जहां अतीत में महान संत और धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। संतों की चरण रज से पवित्र इस स्थान पर अब राष्ट्रहित की कामना से यह अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में पांच आचार्यों के साथ-साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, स्मृति पाठक (मंडल अध्यक्ष मीतई), गुंजा शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता महिला मोर्चा हाथरस), रचना शर्मा (भाजपा नेत्री), ललित शर्मा, अमन कौशिक, विमल प्रधान, अखिलेश, राजू चौधरी, डॉक्टर गुलाटी, श्याम मिश्रा, गौरव वार्ष्णेय, राजू अपना बाले, नवीन सबलोक, रिद्धि, सिद्धि और बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद हैं। आशीष शर्मा ने बताया कि बंगाल की भूमि का भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति में अत्यंत गौरवशाली स्थान रहा है। यह महर्षि रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विचारकों और राष्ट्रभक्तों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल ने ही भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वतंत्रता संग्राम की लौ जलाई थी। शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी इस पूजा का वृहद उद्देश्य राष्ट्र का कल्याण है। उन्होंने कहा- हमारा मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद, हमारी महान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा करना है। बंगाल के ऐतिहासिक गौरव को लौटाने और इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कानपुर दक्षिण की पहली जिला कार्यसमिति बैठक:संगठन मजबूती और योजनाओं पर फोकस, घर-घर पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं
    Next Article
    प्रयागराज में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी पात्र वितरित:महापौर ने कहा- इनकी सेवा ही मानवता का सच्चा अर्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment