Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कानपुर दक्षिण की पहली जिला कार्यसमिति बैठक:संगठन मजबूती और योजनाओं पर फोकस, घर-घर पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर दक्षिण की पहली जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को क्षेत्रीय सभागार में रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्ग प्रभारी रंजना उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। रंजना उपाध्याय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की प्रगति का आधार बताया। उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में 24 और 25 मई को प्रस्तावित जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस शिविर को कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक के बाद रचना गुप्ता ने संचालन समिति के साथ एक विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूनम द्विवेदी, सुनील तिवारी, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल और विनोद शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी, VIDEO:महिला ने कॉलर पकड़कर खींचा, एक कांस्टेबल बचकर भागा, पिता-पुत्र समेत 8 पर मुकदमा
    Next Article
    भाजपा की जीत के लिए हाथरस में रुद्राभिषेक किया गया:पूर्व पालिकाध्यक्ष ने समर्थकों संग शुरू की पूजा अर्चना, रात भर चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment