Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की जीत पर मऊ कार्यालय में जश्न:पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में मिली सफलता का उत्सव

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में जीत के बाद मऊ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव परिणाम स्पष्ट होते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। इस दौरान "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद", "भाजपा जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' मंत्र और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों की सफलता है। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को चुना है। असम और पुदुचेरी की जनता ने भी डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, अखिलेश तिवारी, मुन्ना दूबे, संजय पाण्डेय, राघवेंद्र राय शर्मा, सचिंद्र सिंह, नूपुर अग्रवाल, प्रीतूलता पांडेय, पूजा राय, प्रतीक जायसवाल, कृष्णकांत राय, रामशरण चौहान, रवीन्द्र उपाध्याय, राकेश तिवारी, मुन्ना खरवार, संजय कुमार मौर्य, सुनील दूबे, सुनील यादव, आकाश मल्ल, प्रिंस यादव, बृजेश यादव, नागेंद्र मद्धेशिया, रमेश दूबे, रमेश राय, परमहंस राजभर, आलोक विश्वकर्मा, आलोक सिंह, सरोज सिंह, नीतिश गोङ, सन्नों गुप्ता सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर इस जीत का उत्सव मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनचले की छेड़खानी से छात्रा ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा:घर तक पहुंचा आरोपी, परिवार ने पुलिस से की शिकायत
    Next Article
    शादी के 2 महीने बाद युवती की मौत:झांसी में मायके वालों ने जमकर हंगामा, बहन बोली- टॉर्चर करते थे, ये मर्डर है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment