Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 2 महीने बाद युवती की मौत:झांसी में मायके वालों ने जमकर हंगामा, बहन बोली- टॉर्चर करते थे, ये मर्डर है

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी के महज 2 महीने बाद ही एक नवविवाहिता की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसने आज सुबह ऑफिस जा रहे पति को पराठे बनाए। पराठे और चाय पीकर पति घर से निकल गए। कुछ देर बाद वह घर में परिजनों को बेहोश मिली। परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। शव देखकर उनकी जेठ से झड़प हो गई। मृतका की बड़ी बहन ने आराेप लगाया कि ससुराल में बहन को टॉर्चर करते थे। पूरा शरीर नीला पड़ गया और चोट भी है। बहन का मर्डर हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केके पुरी कॉलोनी का है। कल शादी में मायके जाना था मृतका का नाम मीनू (29) था। वह सकरार के बहेरा गांव की रहने वाली थी। मृतका की बहन मोनू योगी ने बताया- मेरी छोटी बहन मीनू की शादी 5 फरवरी 2026 को केके पुरी कॉलोनी निवासी हिमांशु से हुई थी। हम लोगों ने 20 से 30 लाख रुपए की शादी की थी। हिमांशु फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है। 8 दिन पहले ही बहन अपने ससुराल आई थी। कल यानी 5 मई को उसके भतीजे की शादी है। इसमें शामिल होने के लिए बहन को कल मायके आना था। आज सुबह उसने अपनी मौसी सुनीता से फोन पर बात की। तब सबकुछ ठीक था। उसके कुछ दिर बाद ही फोन आया कि बहन चक्कर खाकर गिर गई। अस्पताल लाए तो शव मिला बड़ी बहन ने आगे बताया- फोन आने पर हम लोग झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर मीनू का शव मिला। उसके शरीर नीला पड़ चुका था और चोट भी थी। आरोप है कि मीनू की हत्या की गई है। शव देखकर मायके वाले भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान जेठ से झड़प हो गई। रिश्तेदारों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हार्ट बीट बढ़ती थी, दवा लेती थी पत्नी पति हिमांशु ने कहा- आज सुबह पत्नी ने ही मुझे जगाया था। मेरे लिए पराठे बनाए। मैं पराठे और चाय पीकर ऑफिस के लिए निकल गया। 5 मिनट बाद भतीजे का फोन आ गया। तब मैं गाड़ी के पास पहुंचा था। बोला कि चाची गिर पड़ी। मैं गया तो मीनू बेहोश पड़ी थी। तुरंत उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वैसे कोई बीमारी नहीं थी, बस हार्ट बीट तेज हो जाती थी। इसकी वो दवा लेती थी। बाकी उसे कोई परेशानी नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की जीत पर मऊ कार्यालय में जश्न:पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में मिली सफलता का उत्सव
    Next Article
    चंदौसी रेलवे फाटक पर खड़ी बाइक में लगी आग:अग्नि सचेतक ने फायर सिलेंडर से बुझाई, हजारों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment