Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान शुरू:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कई मंडलों में शुभारंभ

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का जनपद के विभिन्न मंडलों में शुभारंभ किया है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक मजबूती को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। यह प्रशिक्षण अभियान हरपालपुर, मझिला, हरदोई नगर, पिहानी नगर, बम्हनाखेड़ा, बिलग्राम नगर, कोथावां और भरावन मंडलों में एक साथ प्रारंभ हुआ। हरदोई नगर मंडल में, डीएवी इंटर कॉलेज, पिहानी चुंगी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और सेवा भाव की जानकारी दी जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आधार बनाकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। इस कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 6 वर्षीय छात्र का अपहरण:स्कूल से लौटते समय कार सवार बदमाशों ने किया अगवा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे:सूर्या ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment