Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 6 वर्षीय छात्र का अपहरण:स्कूल से लौटते समय कार सवार बदमाशों ने किया अगवा, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के सराय कला गांव में शनिवार शाम एक 6 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया गया। स्कूल से घर लौटते समय कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा किया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपहृत छात्र की पहचान सराय कला निवासी ओम प्रकाश शर्मा के 6 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। वह समेजा के सोनार का तारा स्थित गुलाब पट्टी कॉलेज में एलकेजी का छात्र है। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। स्कूल वैन ने छात्र को गांव से लगभग 150 मीटर दूर उतारा था। छात्र पैदल सड़क किनारे अपने घर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आई एक कार में सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और मौके से फरार हो गए। छात्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता, थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा और एसीपी मेजा एस.पी. उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मेजा एसीपी एस.पी. उपाध्याय ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्र को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में स्टांप घोटाले को लेकर डीएम का एक्शन:कृषि भूमि बताकर कराए बैनामें, 27 मामलों में 3.32 करोड़ से अधिक का जुर्माना
    Next Article
    भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान शुरू:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कई मंडलों में शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment