Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के प्रदर्शन में महिला इंस्पेक्टर से अभद्रता-धक्का-मुक्की:अखिलेश का ट्वीट, कहा- ये भाजपाई किसी महिला का सम्मान क्या करेंगे, भाजपा ख़त्म!

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज में भाजपा के महिला जनाक्रोश प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पूतला फूंकने के दौरान महिला इंस्पेक्टर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक एक युवक ने महिला इंस्पेक्टर के सीने पर हाथ रखकर पीछे धकेल दिया। युवक यहीं नहीं रुका। उसने इसके बाद भी महिला का हाथ पकड़कर पीछे धक्का दिया। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम विद्यमान तिवारी है। वह पूर्व विधायक का भांजा बताया जा रहा है। हालांकि अभी इस मामले में महिला इंस्पेक्टर या पुलिस अफसर का बयान सामने नहीं आया है। वहीं अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- महिला पुलिस का अपमान करते ये भाजपाई किसी महिला का सम्मान क्या करेंगे। भाजपा अब पुलिस पर वार कर रही है, कभी पथराव कर रही है कभी सरेआम उनको कर्तव्य निभाने से रोक रही है। इन भाजपाई करतूतों की वजह से पुलिस विभाग में अंदर ही अंदर एक आक्रोश सुलग रहा है। भाजपा ख़त्म! पहले देखिए 2 फोटो… अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, शहर के गौरीगंज में शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिला जन आक्रोश रैली निकाली जा रही थी। इसका नेतृत्व अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा कर रहे थे। इसी दौरान महिलाओं ने विपक्ष का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह रोक रही थीं। इसी दौरान बीजेपी कार्यकता विद्यमान तिवारी से उनकी झड़प हुई। विद्यमान ने महिला इंस्पेक्टर को गलत तरीके से पकड़कर पीछे धकेला। उन्हें धक्का दिया। इस दौरान किसी ने भी विद्यामान को रोकने की कोशिश नहीं की। महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने कहा, जब महिला जनआक्रोश पद यात्रा निकल रही तो वहां मैं अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पुतला फूंकने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे मैं रोक रही थी। भीड़ बहुत ज्यादा थी। ------------------------------- भास्कर सर्वे से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- ​​​​​​​यूपी के लोग बोले-341 विधायकों को दोबारा टिकट न दें 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी कि 403 में से 84 फीसदी विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा:देह व्यापार के आरोप में 4 युवतियां हिरासत में, 3 युवक गिरफ्तार
    Next Article
    राष्ट्रपति ने शिवांगी यादव को किया सम्मानित:'आर्टिस्ट इन रेजिडेंस' कार्यक्रम में मिला सम्मान; चेयरमैन ने स्वागत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment