Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थोड़ी देर में अयोध्या आएंगे:रामलला का दर्शन करने जाएंगे, 15 जिलों के पदाधिकारियों संग बैठक

    13 hours ago

    1

    0

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या दौरे पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अयोध्या का ये उनका पहला दौरा है। वह दोपहर में करीब 3 बजे राम लला का दर्शन पूजन करने जाएंगे। उसके बाद 15 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में होगी। बैठक खत्म होने के बाद वे वापस लौट जाएंगे। पंकज चौधरी करीब 1 बजे रुदौली विधानसभा पहुंचे। यहां अशरफपुर गंगरेल पेट्रोल पंप (नेशनल हाईवे) पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। यहां से निकलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कूढ़ासादात जाएंगे। वहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद अयोध्या जायेंगे। 42 स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। हारी हुई सीटों को जीतने पर होगा मंथन लोकसभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या-फैजाबाद में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा, फैजाबाद संसदीय क्षेत्र को भी बचा नहीं पाई थी। लखनऊ से लेकर अयोध्या तक 20 में से मात्र आठ सीटें ही आई थी, जबकि इसके पहले के चुनाव यानी 2019 में भाजपा 17 सीटों पर जीती थीं। भाजपा ने पंकज चौधरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर हारी हुई सीटों को जीतने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। पंकज चौधरी आज पार्टी के पदाधिकारियों से बात कर कैसे खोई हुई सीटों को वापस पाया जाए। इस पर मंथन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हंगामे के साथ गोरखपुर नगर निगम की बैठक शुरू:महोत्सव और खिचड़ी मेले का पास न मिलने पर भड़के पार्षद, 1093 करोड़ के बजट को मिलेगी मंजूरी
    Next Article
    देवरिया में 50 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर:एमआईएम के यूथ अध्यक्ष धरने पर बैठे, दो जेसीबी और पोकलैंड से ध्वस्तीकरण जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment