Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का विरोध करेगी भारतीय ब्राह्मण संसद:मेरठ में हुई समाज की चिंतन बैठक में लिया निर्णय

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ ब्राह्मण समाज का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी क्रम में आज मोदीपुरम स्थित अप्पू ग्रीन पार्क कॉलोनी मोदीपुरम मेरठ में भारतीय ब्राह्मण संसद द्वारा एक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ब्राह्मण समाज पर लगातार हो रहे कथित हमलों एवं भाजपा सरकार द्वारा उपेक्षा के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। भाजपा को समर्थन दिया कुछ नहीं मिला भारतीय ब्राह्मण संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्राह्मण समाज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हर चुनाव में भाजपा को लगभग 90% प्रतिशत तक समर्थन दिया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने समाज को कोई बड़ा या सम्मानजनक पद नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ सहित पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के मजबूत और पुराने नेताओं की लगातार अनदेखी की गई है। न तो किसी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, न उपमुख्यमंत्री, न प्रदेश अध्यक्ष और न ही पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष। इसके उलटे अन्य दलों से आए लोगों को प्राथमिकता देकर समाज के वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया गया। लगातार ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान, फिल्मों और प्रतियोगी परीक्षाओं में नकारात्मक चित्रण जैसी घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इन मामलों में सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकारिणी में नहीं दिया स्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने भाजपा महानगर मेरठ की हालिया कार्यकारिणी गठन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें अनुभवी और समर्पित ब्राह्मण नेताओं को दरकिनार कर दिया गया, जिससे समाज में गहरा असंतोष है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 18 %प्रतिशत ब्राह्मण आबादी होने के बावजूद सरकार और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। पूरे यूपी में करेंगे आंदोलन बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी प्रदेश और केंद्रीय चुनावों में ब्राह्मण समाज भाजपा का कड़ा विरोध करेगा और उस राजनीतिक दल का समर्थन करेगा, जो समाज को अधिक टिकट और महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व देगा। जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों की एक बड़ी संसद मेरठ में आयोजित की जाएगी जिसमें पूरे देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के सभी विधायक, सांसद, चेयरमैन और पूर्व। चेयरमैन, अध्यक्ष और गणमान्य लोगों को बुलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा, महासचिव अमित शर्मा, संगठन मंत्री राजीव दत्त शर्मा आनंद शर्मा, सुनील शर्मा, सुशील शर्मा, भास्कर शर्मा, राहुल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां दुर्गा के नौ स्वरूप बनेंगी बेटियों की ताकत:मिशन शक्ति में स्कूली बेटियां रैली, नुक्कड़ नाटक, आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेंगी
    Next Article
    बुलंदशहर में अचानक आई आंधी, हल्की बूंदाबांदी:मौसम बदला, तापमान गिरा, बाजारों में आवाजाही प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment