Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां दुर्गा के नौ स्वरूप बनेंगी बेटियों की ताकत:मिशन शक्ति में स्कूली बेटियां रैली, नुक्कड़ नाटक, आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेंगी

    5 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्र पर उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति का महाअभियान 19 मार्च से शुरू हो रहा है। शिक्षा विभाग स्कूली बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति का छठवां चरण शुरू करने जा रहा है, जो 26 मार्च तक चलेगा। यह अभियान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन बढ़ाने का जरिया बनेगा। मां दुर्गा के नौ रूपों में नारी शक्ति इस बार नारी शक्ति अभियान को नवरात्र से जोड़ा गया है। मां दुर्गा के नौ रूपों (नवदुर्गा) के माध्यम से नारी शक्ति के हर आयाम को रेखांकित किया जाएगा। बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज में सम्मान की भावना जगाने का बड़ा प्रयास होगा। 1.32 लाख स्कूलों में बेटियां बनेंगी हिस्सा प्रदेश के करीब 1.32 लाख प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की लाखों बालिकाएं इस अभियान में शामिल होंगी। पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली, भाषण, फिल्म प्रदर्शन, आत्मरक्षा ट्रेनिंग आदि की गतिविधियां होंगी। सभी गतिविधियों की रियल टाइम रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। सीएम डैशबोर्ड से लाइव मॉनिटरिंग होगी, जिला-ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की नियमित समीक्षा। नौ दिन किस तरह होंगे आयोजन? आत्मरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता पर फोकस बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर अपराध, बाल विवाह रोकथाम, बैंकिंग, स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। पुलिस विभाग के साथ मिलकर हेल्पलाइन 1090, FIR प्रक्रिया आदि की जानकारी दी जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति का मकसद बेटियों में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता जगाना है। नवरात्र पर यह अभियान नारी शक्ति को जनआंदोलन बनाएगा, ताकि बेटियां सुरक्षित, सक्षम और स्वावलंबी बनें। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा विद्यालय गतिविधियों से बालिकाओं को अधिकारों, सुरक्षा और आत्मरक्षा की जागरूकता मिलेगी। यह अभियान उन्हें नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे:राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा; सीट बंटवारे पर विवाद नहीं
    Next Article
    भाजपा का विरोध करेगी भारतीय ब्राह्मण संसद:मेरठ में हुई समाज की चिंतन बैठक में लिया निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment