Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा-कार्यकारिणी के लिए संभावित नामों पर चर्चा:पर्यवेक्षक ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक, होली बाद होगी घोषणा

    7 hours ago

    1

    0

    भाजपा में 5 साल बाद संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिला और महानगर की कमेटियों के पुनर्गठन के लिए सोमवार को पर्यवेक्षक यूपी सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने संभावित नामों पर कोर कमेटी के साथ बैठक की। इससे दावेदारों की धड़कन बढ़ी हुई है। होली बाद कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा हो सकती है। जिला और महानगर की 90 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होना है। इसके लिए आगरा के लिए यूपी सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी को पर्यवेक्षक बनाया है। वे सोमवार दोपहर को जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के दावेदारों के नामों पर चर्चा की। लगभग 2 घंटे तक चली बैठक के दौरान तमाम दावेदार कार्यालय के आसपास ही मंडराते रहे। अब विस्तार से पढ़िये... भाजपा में संगठनात्मक बदलाव का समय चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। जिला और महानगर अध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च 2025 को हो चुका है। आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष की कमान राजकुमार गुप्ता को मिली थी। तभी से दोनों इकाइयों की कार्यकारिणी में बदलाव की हलचल शुरू हो गई थी। बीच में कई बार अध्यक्ष पदों के अलावा अन्य पदों पर चुनाव की चर्चा हुई लेकिन हर बार ये टलते गए। कभी SIR तो कभी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तो कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की वजह से जिला और महानगर इकाई का चुनाव आगे बढ़ता गया। मगर, अब प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार की ओर से जिला और महानगर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इन कार्यकारिणियों का चुनाव कराने वाले पर्यवेक्षकों के लिए गाइड लाइन भी जारी कर दी थी। इन पदों पर होना है चयन जिला व महानगर समिति में अध्यक्ष सहित 90 पदाधिकारी एवं सदस्य होंगे। (सदस्यों में 30 महिलाएं+6 अनुसूचित जाति/जनजाति) जिला व महानगर समिति में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री तथा एक कोषाध्यक्ष होंगे। पदाधिकारियों में कम से कम 7 महिलाएं, 2 अनुसूचित जाति/जनजाति से होंगे पिछड़ा वर्ग को जिला समीकरण के अनुसार जगह देनी होगी। जिला व महानगर कार्यसमिति में 15 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त हो सकते हैं। ये हैं कोर कमेटी में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, निर्वतमान जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष, सांसद, विधायक, प्रदेश एवं क्षेत्र के निवासी पदाधिकारी। पदाधिकारियों के लिए ये रहेगी अनिवार्यता जिला व महानगर पदाधिकारी को दो बार (2019 और 2024) का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य रहेगा। जिला पदाधिकारियों में सभी विधानसभाओं व मंडलों का समान प्रतिनिधित्व का ध्यान रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण:होली पर एक्टिव रहने का निर्देश, मरीजों से बातचीत करके लिया फीडबैक
    Next Article
    हरदोई में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:सुरक्षा का जायजा लिया, जिला 2 जोन, 25 सेक्टर में बंटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment