Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण:होली पर एक्टिव रहने का निर्देश, मरीजों से बातचीत करके लिया फीडबैक

    5 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनजर जालौन में स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा यूनिट, सामान्य वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा कक्षों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि होली के दौरान इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहें। विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित रूप से निपटाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मरीज के उपचार में देरी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता, ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त व्यवस्था, आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता तथा ड्यूटी रोस्टर की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि होली जैसे प्रमुख त्योहार पर आकस्मिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहना होगा। आमजन को तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में बस–बाइक की टक्कर से बस में लगी आग:युवक गंभीर घायल, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    भाजपा-कार्यकारिणी के लिए संभावित नामों पर चर्चा:पर्यवेक्षक ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक, होली बाद होगी घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment