Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यशाला में 'समरसता संकल्प अभियान' की घोषणा:गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर चलेगा

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरु रविदास की 650वीं जयंती को 'समरसता संकल्प अभियान' के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह घोषणा सोमवार दो बजे करीब को जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान की गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला की शुरुआत दोपहर दो बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर की गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया था। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार, उनकी 650वीं जयंती को 'समरसता संकल्प अभियान' के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेगा और इसकी शुरुआत काशी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से होगी। पूर्व विधायक धीरेंद्र ओझा ने संत रविदास के जीवन को सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। जिला महामंत्री राजेश सिंह ने हाल ही में हुए बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बूथ समितियों का गठन जल्द पूरा करने, 'मन की बात' कार्यक्रम का सभी बूथों पर सामूहिक श्रवण कराने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। एक अन्य जिला महामंत्री राजेश मिश्र 'राजन' ने जानकारी दी कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को मंदिरों में पूजा-अर्चना और शाम को दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला महामंत्री अजय वर्मा ने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) की जानकारी देते हुए प्रत्येक बूथ पर इसका लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया। इस कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, अनुराग मिश्र, राम आसरे पाल, अजय सिंह, जिला मंत्री मुदित सिंह, रुचि केसरवानी, अनिल मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौ संरक्षण को लेकर लाखों हस्ताक्षर राष्ट्रपति-PM को भेजे:गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और कानून बनाने की मांग
    Next Article
    बंद मकान में महिला का शव मिला:गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में 2 दिन से बंद था मकान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment