Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौ संरक्षण को लेकर लाखों हस्ताक्षर राष्ट्रपति-PM को भेजे:गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और कानून बनाने की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा के माध्यम से लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को भेजे गए। अभियान के प्रतिनिधियों ने गौमाता को संवैधानिक सम्मान और देशभर में समान गौ संरक्षण कानून लागू करने की मांग उठाई। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को पदयात्रा निकालकर लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारियों को भेजे गए। पदयात्रा तहसील चौराहे से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण और गौमाता को संवैधानिक सम्मान दिलाने की मांग को लेकर लोगों को जागरूक किया। गौ संरक्षण कानून लागू करने की मांग अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को संवैधानिक रूप से "राष्ट्रमाता" अथवा "राष्ट्र-आराध्य" का दर्जा दिए जाने के साथ-साथ पूरे देश में एक समान और प्रभावी गौ संरक्षण कानून लागू करने की मांग शामिल है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और राष्ट्रहित से भी जुड़ा हुआ है। उनका मानना है कि गौ आधारित कृषि प्रणाली और जैविक खेती को बढ़ावा देकर सतत विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है। अभियान के संरक्षक एवं संत समाज के प्रतिनिधि संतोषी गिरी महाराज ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लोगों ने सहमति दर्ज कराते हुए हस्ताक्षर किए उन्होंने बताया कि देशभर में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए हस्ताक्षर किए हैं। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से जनभावनाओं से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। संतोषी गिरी महाराज ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकारें इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेंगी। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है, तो गौभक्त लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण, प्रार्थना और तपस्या के माध्यम से अपना अभियान आगे भी जारी रखेंगे। उनका विश्वास है कि व्यापक जनसमर्थन और सामाजिक जागरूकता के बल पर भविष्य में गौ संरक्षण संबंधी प्रभावी कानून का मार्ग प्रशस्त होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छात्र की मौत:पहिया निकलने से हादसा, एक बुजुर्ग घायल
    Next Article
    भाजपा कार्यशाला में 'समरसता संकल्प अभियान' की घोषणा:गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment