Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा काशी क्षेत्र की मंडल प्रवासी कार्यशाला संपन्न:मुख्य अतिथि रामप्रकाश सिंह बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी का सबसे बड़ा आधार

    10 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र की मंडल प्रवासी कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। इसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। इस अवसर पर भदोही जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रामप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सिंह ने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक अधिक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा देती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यशाला में काशी क्षेत्र के सभी 16 जनपदों के जिलाध्यक्ष और मंडलों के प्रवासी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और काशी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। अंत में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला बैठक में जिल के महामंत्री क्रमशः अखिलेंद्र सिंह बघेल, मनीष पांडे, राजेश पटेल, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अंबष्ट, , गोवर्धन राय ,अर्चना पटेल, विमल मिश्रा,प्रियंका जायसवाल ,जिला मंत्री वेद प्रकाश मौर्य, पवन दुबे, योगेंद्र सिंह, तथा जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र मिश्रा नवीन, अखिलेश तिवारी सोशल मीडिया ,सौरभ मालवीय, राज यादव,राजेंद्र पाल बघेल आदि मौजूद रहे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 4 किसानों के छप्पर जलकर खाक:लाखों का नुकसान, नकदी, जेवर और ई-रिक्शा भी जला, आर्थिक सहायता का अश्वासन
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 18°C:तेज धूप निकली, 20 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, कल मौसम साफ रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment