Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 4 किसानों के छप्पर जलकर खाक:लाखों का नुकसान, नकदी, जेवर और ई-रिक्शा भी जला, आर्थिक सहायता का अश्वासन

    11 hours ago

    2

    0

    गोंडा नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित तुरकौली गांव में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में चार किसानों के छप्पर के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से लाखों रुपये की नकदी और एक ई-रिक्शा भी जल गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आज शनिवार सुबह राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और तरबगंज तहसील को रिपोर्ट भेजी। पीड़ित किसानों को तहसील प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। आग सबसे पहले तुरकौली गांव निवासी बद्री प्रसाद के छप्पर के मकान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उनका पूरा छप्पर का मकान जलकर राख हो गया। बद्री प्रसाद का चार्जिंग पर लगा ई-रिक्शा और उसकी बैटरी भी पूरी तरह जल गई। उनके घर में रखा लगभग 3 लाख रुपये का सामान, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण भी शामिल थे, नष्ट हो गए।बद्री प्रसाद के छप्पर से आग फैलकर देवी दीन, रामप्रसाद और पाटनदीन के छप्पर के मकानों तक पहुंच गई। इन तीनों किसानों के भी छप्पर के मकान और उनमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। तरबगंज के एसडीएम विश्वामित्र सिंह ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने कहा कि आपदा राहत कोष के तहत प्रभावित किसानों को आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि तरबगंज प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित किसानों के साथ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट:बिहार से लौटते समय हुई वारदात, घटना संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    भाजपा काशी क्षेत्र की मंडल प्रवासी कार्यशाला संपन्न:मुख्य अतिथि रामप्रकाश सिंह बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी का सबसे बड़ा आधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment