Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा:बुलंदशहर में प्रदेश और जिला अध्यक्ष को भेजी सामूहिक शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के अगौता मंडल में संगठनात्मक विवाद सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष केशव चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश और जिला अध्यक्ष को सामूहिक शिकायत भेजी है। पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिरोही के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष केशव चौधरी ने संगठन के नियमों की अनदेखी की है। उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन करते समय कई ऐसे सदस्यों को शामिल किया है जो पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि घोषित 18 सदस्यीय कार्यकारिणी में कुछ सदस्यों को बिना अनुभव के महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इससे संगठन के भीतर असंतोष बढ़ गया है। वरिष्ठ नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि संगठन में ये अनियमितताएं जारी रहती हैं, तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। शिकायतकर्ताओं में गजेंद्र सिंह सिरोही, पूर्ण सिंह, रविंद्र शर्मा, जगपाल सिंह, अनिल चावड़ा, राकेश सिंह सिरोही, लक्ष्मीचंद खारी और सरजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मंडल अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही, नियमों के विरुद्ध गठित कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से इसका गठन किया जाए। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपने की भी मांग की है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समर्पित कार्यकर्ता निष्क्रिय हो सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय नेतृत्व की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा:इलाज में लापरवाही, सुविधा शुल्क और वार्ड में ताला लगाने का आरोप
    Next Article
    क्राइम पेट्रोल देखकर कानपुर में महिला के लूट-मर्डर की वारदात:लेक्चरर की पत्नी के मर्डर-लूट का खुलासा; 19 साल का हत्यारोपी, मोबाइल-गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment