Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्राइम पेट्रोल देखकर कानपुर में महिला के लूट-मर्डर की वारदात:लेक्चरर की पत्नी के मर्डर-लूट का खुलासा; 19 साल का हत्यारोपी, मोबाइल-गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने कल्याणपुर में लेक्चरर की पत्नी का मर्डर के बाद लूटपाट की वारदात का शनिवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी 19 साल के ईशू शर्मा उर्फ आर्यन को अरेस्ट कर लिया। आर्यन ने बताया कि उसे कम समय में बड़ा आदमी बनना था, क्राइम पेट्रोल की कहानियां देखने का शौक है। इसी सीरियल से आइडिया लेकर वह महिला के घर में घुसा और लेक्चरर का मर्डर करने के बाद करीब 27 लाख के जेवरात लूटकर भाग निकला था। शातिर ने बताया कि इस तरह की वारदात में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जाता, अकेले वारदात करने पर फंसने का चांस कम हो जाता है, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी के घर तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया। इसके साथ ही लूट का पूरा जेवरात भी बरामद कर लिया है। अब आपको बताते हैं पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया… वारदात में शातिर ने मोबाइल और गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लेक्चरर की पत्नी की नृशंस हत्याकांड के बाद 27 लाख के जेवरात लूटकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को कल्याणपुर के आवास विकास-1 में हुए लेक्चरर हरेन्द्र सिंह की पत्नी निर्मला (55) की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बदमाश ने घर में रखा 27 लाख का जेवरात लूट लिया था। वारदात के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में भगवा गमछा ओढ़े एक युवक घर से निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हत्यारोपी की तलाश में 12 टीमें गठित की गई। जांच कर रही पुलिस की अलग-अलग 12 टीमें करीब तीन दिन के भीतर 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी के घर तक पहुंच गई। भगवा गमछा ओढ़कर वह अपने घर में दाखिल होता पुलिस को मिल गया। इसके बाद पुलिस ने कद-काठी और हुलिया के आधार पर गणेश नगर नमक फैक्ट्री के पास रहने वाले ईशू शर्मा उर्फ आर्यन को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी ने बताया कि शातिर ईशू शर्मा उर्फ आर्यन मूल रूप से ग्राम खिरियनपुर थाना मूसानगर जिला कानपुर देहात का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह अपने माउथ कैंसर पीड़ित पिता और मां के साथ किराए के कमरा लेकर गणेश नगर में रहता था, जबकि उसके दो भाई और बहन गांव में ही रहते हैं। पूछताछ के दौरान पहले तो शातिर टरकाता रहा, क्यों कि वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़कर वारदात को अंजाम देने के लिए गया था, इसके चलते उसकी लोकेशन भी मैच नहीं हो रही थी। पुलिस ने भगवा गमछा और कपड़े व उसकी कद काठी के हिसाब से पहचान पुख्ता होने के बाद सख्ती से पूछताछ शुरू की तो कुछ ही देर में टूट गया। शातिर ने बताया कि वह कम समय में बड़ा आदमी बनाना चाहता था। उसने महज इंटर तक की पढ़ाई की है, इसके चलते उसे मजदूरी के अलावा कोई बड़ी नौकरी मिल नहीं सकती थी। खास बात ये बताई कि उसे क्राइम पेट्रोल समेत क्राइम के अन्य सीरियल देखने का शौक है। इसी से उसे आइडिया आया कि वह पहले जिस मोहल्ले में रहता है, वहां पर अकेले बुजुर्ग दंपति रहते हैं। इस वजह से वह छत पर ड्रोन गिरने का झांसा देकर घर में घुसा और छत तक भी गया और इस दौरान उसने देखा कि घर में अकेली महिला हैं। उसने बुजुर्ग निर्मला देवी की गर्दन घोंटने के बाद चाकू से गर्दन रेत दी। इसके बाद आलमारी का एक लॉकर पहले से ही खुला था और दूसरे लॉकर की चाबी भी उसे कमरे में ही मिल गई। उसने चाबी से दूसरा लॉकर भी खोला और दोनों लॉकर से पूरी ज्वैलरी समेटकर एक झोले में रखी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा डालकर घर से निकल गया। शातिर वारदात स्थल से पैदल ही अपने घर पहुंचा ताकि उसे कोई ट्रैस नहीं कर सके। हत्याकांड कुबूल करने के बाद पुलिस ने उसके घर से लूट के पूरे जेवरात बरामद कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टायलेट के पाइप में छिपाए जेवरात डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा तो हो गया, लेकिन शातिर जेवरात के बारे में कुछ नहीं बता रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर ले गई और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि छत पर टॉयलेट के पाइप में ज्वैलरी छिपाई है। कपड़े की पोटली में जेवरात बांध दिए और उसे तार में बांधकर पाइप में लटका दिया था। पुलिस ने तार खींचकर पोटली बारह निकली तो पूरे जेवरात मिल गए। दोनों के मर्डर का था प्लान, इत्तेफाक से लेक्चरर नहीं मिले पुलिस ने बताया कि शातिर पहले उसी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बैट-बॉल खेलने के दौरान कई बार उस घर में बॉल जाती थी तो वहां गया था। उसे पता था कि घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपति रहते हैं। इस वजह से उसने दोनों के मर्डर के बाद लूटपाल की साजिश रची और घर में ड्रोन गिरने का बहाना बनाकर दाखिल हुआ और इत्तेफाक से बुजुर्ग लेक्चरर कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गए थे। इस वजह से महिला का मर्डर करने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से भाग निकला। ये ज्वैलरी हुई बरामद
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा:बुलंदशहर में प्रदेश और जिला अध्यक्ष को भेजी सामूहिक शिकायत
    Next Article
    जनता ने विधायक अनिल सिंह को नहीं किया पसंद:पुरवा में सपा से पसंदीदा उम्मीदवार उदय राज यादव, बसपा से डॉ शकील; भाजपा पसंदीदा पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment