Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा MLC को साइबर ठगों ने किया 'डिजिटल अरेस्ट':मुंबई पुलिस बताकर डेढ़ घंटे तक डराया, सूझबूझ से मंसूबों में नहीं हो सके कामयाब

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में साइबर ठग अब जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं। सुल्तानपुर-अमेठी सीट से भाजपा एमएलसी शैलेंद्र सिंह को करीब डेढ़ घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' करने का प्रयास किया गया। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस और एटीएस (ATS) अधिकारी बताकर उन्हें डराया, लेकिन एमएलसी की सूझबूझ से ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एटीएस का अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि एमएलसी के नाम पर केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खोला गया है। इस खाते का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। एमएलसी ने बताया कि उन्हें बताया गया कि उनका बैंक खाता केनरा बैंक में है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनका लखनऊ और सुल्तानपुर के बाहर कोई खाता नहीं है। ठगों ने उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर रखा और कमरे को अंदर से बंद करने का निर्देश दिया। ठगों ने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के उद्देश्य से एमएलसी को घर के एक कमरे में बंद रहने और किसी से बात न करने की हिदायत दी। वे लगातार आधार कार्ड और बैंक विवरण की मांग कर रहे थे। जब कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला, तो ठग नाराज हो गए और बोले, "आप मजाक कर रहे हैं? दरवाजा किसने खोला? किसी को अंदर मत आने दीजिए।" जब एमएलसी के करीबियों को संदेह हुआ, तो उन्होंने उस नंबर की जांच की। जांच में सामने आया कि वह नंबर मुंबई एटीएस का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के सतना की एक महिला के नाम पर पंजीकृत था। जैसे ही ठगों को अपनी पोल खुलने का आभास हुआ, उन्होंने कॉल काट दी। इस घटना के बाद एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब उन नंबरों और आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है जिनसे यह कॉल की गई थी। साइबर थाना प्रभारी अखंडदेव मिश्रा ने पुष्टि की कि ठगों ने एमएलसी को 'डिजिटल अरेस्ट' करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में दो युवकों ने की आत्महत्या की कोशिश:एक की इलाज के दौरान मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    जेल में भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को किया तिलक:कारागार प्रशासन ने की व्यवस्थाएं, सुबह से लग गईं कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment