Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को किया तिलक:कारागार प्रशासन ने की व्यवस्थाएं, सुबह से लग गईं कतारें

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात जिला कारागार में गुरुवार को भाईदूज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए जेल पहुंचीं। सुबह से ही कारागार के बाहर बहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कारागार प्रशासन ने भाई-बहन के इस पर्व के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को क्रमवार जेल के अंदर भेजा गया। जेल में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों के लिए फल, मिठाई और अन्य सामान भी लेकर पहुंचीं। भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया। कारागार प्रशासन के अनुसार, भाईदूज के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों से मिलने आ रही हैं। मुलाकात का यह सिलसिला लगातार जारी है और सभी बहनों को उनके भाइयों से मिलवाकर तिलक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा MLC को साइबर ठगों ने किया 'डिजिटल अरेस्ट':मुंबई पुलिस बताकर डेढ़ घंटे तक डराया, सूझबूझ से मंसूबों में नहीं हो सके कामयाब
    Next Article
    प्रयागराज सेंट्रल जेल में बंदियों ने जमकर खेली होली:ढोल-मंजीरों पर फगुआ गीत, अबीर-गुलाल उड़ाए; CCTV से हुई निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment